Har Ghar Tiranga 2023: 15 अगस्त को तिरंगे के साथ ऐसे लें सेल्फी, जानें कैसे और कहां करें अपलोड

Har Ghar Tiranga के इस अभियान से जुड़े और इस 15 अगस्त को अपनी सेल्फी अपलोड करें।

Har ghar tiranga Selife campign

इस 15 अगस्त को देश 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। राजधानी दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा फहराने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। वहीं इस बार भी Har Ghar Tiranga अभियान से जुड़ने की लोगों से अपील की है। ये अभियान पिछले साल भी चलाया गया था। जिसमें लोगों को अपने घर की छत या बालकनी में तिरंगा लगाकर उसे साथ सेल्फी लेने का आग्रह किया था। इस बार भी यही अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया जा रहा है।

इस तरह लें तिरंगे के साथ सेल्फी

Har ghar tiranga

अगर आप भी इस अभियान से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी घर की छत या बालकनी में तिरंगा लगाना होगा। फिर इसके साथ एक पोट्रेट सेल्फी लेनी होगी। जिसमें तिरंगे के साथ आप नजर आएं। इसके बाद इसे अपने इंस्टाग्राम या फिर अपनी व्हाटस्प फोटो लगानी होगी। आप अपने करीबी को भी इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए आग्रह कर सकती हैं। ये फोटो 13 से 15 अगस्त तक ली जाएगी।

इस तरह अपलोड करें तिरंगे के साथ सेल्फी

Har ghar tiranga campaign

  • अगर आप भी इस अभियान का हिस्सा बनना चाहती हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके लिए harghartiranga.com वेबसाइट (तिरंगा फहराने के जाने नियम) दी गई है।
  • इस लिंक पर क्लिक करें और होमपेज पर दिए गए टैब को दबाएं।
  • फिर अपनी लोकेशन सर्विस अलाव करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिलेगा।
  • इसमें दी गई जानकारी को भरें।
  • अब इसके साथ अपनी प्रोफाइल फोटो अपलोड करें।
  • फिर सबमिट का बटन दबा दें।
  • आपकी फोटो मैप में फ्लैग पिन हो जाएगी। जिसे बाद में एक्नॉलेज किया जाएगा।

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट करें डाउनलोड

आप जैसे ही अपनी फोटो झंडा पिन करके अपलोड करेंगे। तभी मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर (राष्ट्रीय ध्वज) की तरफ से एक सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। इसे आप पीएनजी फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकती हैं। इसमें आपका नाम और इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए आधार व्यक्त किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Azaad Bharat, Azaad Naari : क्या आप खुद को आजाद मानती हैं? इस स्वतंत्रता दिवस पर जुड़िए herzindagi की मुहिम से और शेयर करें अपनी बात

आपको भी इस स्वतंत्रता दिवस पर इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए और अपनी तस्वीर को सरकार द्वारा जारी वेबसाइट पर अपलोड करना चाहिए। इससे आप भी अपने देश के प्रति प्रेम दिखा सकते हैं और एक खूबसूरत तस्वीर के साथ इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में अपनी राय हमारे साथ जरूर शेयर करें और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Freepik/ Shutterstock
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • 15 अगस्त को क्यों खिंची जाती है सेल्फी?

    हर घर तिरंगा कैंपेन के चलते खिंची जाती है सेल्फी।