Flag Hoisting Rule for 15th August: भारत में त्यौहारों की कमी नहीं है। फिर चाहे अलग-अलग राज्यों के त्यौहार हो या पूरे देश का। अगस्त का महीना चल रहा है, ऐसे में ऑफिस, स्कूल से लेकर विश्वविद्यालयों तक में तिरंगा फहराने की तैयारी शुरू हो चुकी है। हालांकि, यह बात बहुत कम लोगों को मालूम है कि ध्वजारोहण करने के भी कुछ नियम होते हैं। इस आर्टिकल में जानें इसके बारे में।
भारतीय झंडा संहिता 2002 में लागू की गई थी। इसमें भारतीय झंडे से जुड़ी कुछ बातों का विवरण है, जिसका पालन करना जरूरी है। आइए जानते हैं भारतीय ध्वज संहिता के तहत बने कुछ नियमों के बारे में।
तिरंगे का रंग उसकी पहचान है। ऐसे में झंडे पर सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और सबसे नीचा हरा रंग होना जरूरी है। किसी भी स्थिति में तिरंगे में थोड़ा भी बदलाव होना अपमान के रूप में देखा जाता है।
अगर कोई भी कोई व्यक्ति राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करता हुआ और जलाते हुए पाया जाता है तो उसे 3 साल तक की जेल हो सकती है। ना सिर्फ इतना इसके साथ-साथ जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ेंः Independence Day 2023: जानिए क्यों 15 अगस्त को ही मनाया जाता है आजादी दिवस
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Freepik, Jagran
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।