herzindagi
tip to clean tea stains on white shirt

क्या आपके सफेद शर्ट पर पड़ गई हैं चाय या कॉफी के छींटे, तो इन टिप्स की मदद से हो जाएंगे बिल्कुल साफ

Stain Cleaning Tips: सफेद कपड़े पर दाग लगना एक बड़ी समस्या होती है, क्योंकि इससे दाग आसानी से जाता नहीं है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-13, 16:38 IST

अक्सर लोग सफेद कपड़े पहनने से बचते हैं, क्योंकि अगर इसपर दाग लग जाए तो यह पहनने योग्य नहीं रहता। लेकिन फिर भी सफेद कपड़े पहनने का शौक तो हर किसी को होता है। सफेद कपड़ों को पहनने के बाद लोग उसका काफी ध्यान रखते हैं कि कहीं से इसपर कोई दाग न लग जाए।

लेकिन फिर भी इस पर कोई न कोई दाग लग ही जाता है। कई बार आप चाय या कॉफी बना रहे होते हैं, तो इसकी छींटे आपके कपड़ों पर गिर जाती है। भले ही यह छींटे छोटी होती है, लेकिन सफेद कपड़े पर उभरकर चमकती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिससे आप आसानी से दाग को हटा पाएंगे। 

चाय या कॉफी का ताजा दाग ऐसे हटाएं (Easy Ways To Remove Tea Stains)

ways to remove tea stains

  • अगर  सफेद कपड़ों पर ताजा ही दाग लगा है और आप घर पर हैं, तो तुरंत इस दाग को गायब कर सकते हैं। 
  • इसके लिए सबसे पहले आपको तुरंत शर्ट को उतारना है और पानी में भीगा देना है। (गंदे कपड़ों को चमकाने के आसान तरीके)
  • अब आप इसपर आधा नींबू का रस डालें और चम्मच की मदद से टेलकम पाउडर डालें। 
  • इसके बाद दांतों को साफ करने वाले ब्रश की मदद से इसे रगड़ें। 
  • आप देखेंगे दाग आसानी से छूट रहा है। इस तरह मात्र 10 मिनट में चाय या कॉफी के छींटों के दाग को साफ कर देंगे। 

इसे भी पढ़ें- सफेद कपड़े धोते समय पानी में मिलाएं बस ये एक चीज, चमकने लगेंगे बिल्कुल नए जैसे

चाय या कॉफी का दाग पुराना है तो इस तरह करें साफ (Removing Tea Stains From Clothes)

easy ways to remove tea stain

  • अगर सफेद कपड़े पर लगा दाग पुराना है, तो परेशान न हो। इसके लिए भी हमारे पास खास उपाय है, जिससे आप घर पर ही इस दाग को साफ कर लेंगे। 
  • इसके लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में बेकिंग सोडा लेना है। आप इसका नींबू का रस मिलाकर घोल तैयार कर सकते हैं। 
  • इसके बाद आप ब्रश की मदद से इसे दाग पर धीरे-धीरे लगाएं और स्क्रब करें।
  • बेकिंग सोडा का मिश्रण लगाने के बाद आप इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 
  • इसके बाद आप किसी भी वॉशिंग पाउडर की मदद से इसे रगड़ें। 
  • आप देखेंगे कि दाग हल्का होने लगा है। 
  • 2 से 3 बार इस प्रोसेस को करने पर दाग पूरी तरह से गायब हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें- Easy Hacks: सफेद बनियान पीली पड़ गई है, तो इन 3 ट्रिक्स की मदद से चमकाएं

वॉशिंग पाउडर में मिलाएं बर्तन धोने वाला लिक्विड (Clean White Shirt Stain)

remove tea stains

  • चाय का दाग हटाने के लिए आप 2 चम्मच वॉशिंग पाउडर में एक चम्मच बर्तन धोने वाला लिक्विड मिलाएं।
  • अब सफेद शर्ट को हल्के गर्म पानी में भिगो दें।  (कपड़ों को चमकाने का आसान तरीका)
  • इसके बाद आप वॉशिंग पाउडर के मिश्रण में चाय के दाग वाले हिस्से को डुबो दें। 
  • रातभर इस मिश्रण में कपड़े को भिगोकर रखें और सुबह ब्रश की मदद से इसे रगड़ें। 
  • आप देखेंगे कि चाय का दाग साफ हो रहा है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।