Stain Cleaning Tips: अक्सर जल्दबाजी के कारण कपड़ों पर दाग लग जाते हैं। लेकिन क्या हो जब आपकी फेवरेट व्हाइट शर्ट पर दाग लग जाए? तब शायद आपको सबसे ज्यादा बुरा लगेगा और आप सोचेंगी कि अब इस शर्ट को पोछा बनाने का वक्त आ गया है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।
आप बड़ी आसानी से ही जिद्दी से जिद्दी दाग से छुटकारा पा सकती हैं। बस इसके लिए आपको घर में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करना होगा। चलिए जानते हैं किन चीजों से आप शर्ट पर लगे दाग हटा सकती हैं।
क्या आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल केवल दांतों को साफ करने के लिए करती हैं? लेकिन आपको बता दें कि आप इसकी मदद से घर के कई काम कर सकती हैं।
यानी आप इससे दाग-धब्बे भी हटा सकती हैं। बस इसके लिए आपको सबसे पहले दाग वाली जगह को गीला करना होगा। फिर इस पर टूथपेस्ट लगाएं और 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
इसके बाद किसी भी ब्रश से कपड़े को रगड़ लें। ऐसा करने से दाग हट जाएगा। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो इस प्रक्रिया को दोहराएं।
घर की सफाई में बेकिंग सोडा बेहद काम आता है। इसी तरह से इससे दाग-धब्बे भी आसानी से हट जाते हैं। क्या आपकी शर्ट पर सब्जी या हल्दी का दाग लग गया है? इस स्थिती में भी आप इसका उपयोग कर सकती हैं। बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी डालकर इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें।
शर्ट पर जहां सब्जी का दाग लगा है, उस जगह पर बेकिंग सोडा का पेस्ट डालें। फिर शर्ट को हाथों से रगड़ लें। बेकिंग सोडा से आसानी से आपकी शर्ट साफ हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें:Easy Hacks: कपड़े में लगे हल्दी के दाग को हटाने के आसान हैक्स
ज्यादातर लोग नींबू का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए करते हैं। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि नींबू से क्लीनिंग भी की जा सकती है।
क्या आपकी फेवरेट व्हाइट शर्ट पर किसी प्रकार का दाग लग गया है? अगर हां तो इसके लिए नींबू उपयोगी साबित हो सकता है। शायद आपको यकीन न हो, लेकिन आपको यह नुस्खा एक बार जरूर ट्राई जरूर ट्राई करना चाहिए।
आपको दाग पर नींबू का रस डालना होगा, फिर इसे किसी भी सामान्य ब्रश से रगड़ लें। इसके बाद साफ पानी से धो लें। इससे चुटकियों में दाग हट जाएगा।
इसे भी पढ़ें:दाग हटाते समय अगर करेंगी यह छह गलतियां तो बाद में पड़ेगा पछताना
इसका इस्तेमाल नेल पेंट को हटाने के लिए किया जाता है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप इसकी मदद से दाग हटा सकती हैं, तो क्या आप यकीन करेंगी?
व्हाइट शर्ट पर लगे जिद्दी से जिद्दी दाग को हटाने के लिए यह रामबाण नुस्खा साबित हो सकता है। बस आपको दाग पर नेल पेंट रिमूवर डालना होगा। फिर इसे करीब 5-10 मिनट तक के लिए छोड़ दें। इसके बाद कपड़े धोने वाले ब्रश से रगड़ें और पानी से धो लें। इससे दाग हट जाएगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।