वॉश बेसिन का साफ होना बेहद जरूरी है। क्योंकि गंदे वॉश बेसिन से पूरा बाथरूम गंदा नजर आने लगता है। लेकिन एक सामान्य समस्या यह है कि वॉश बेसिन पर अक्सर साबुन की गंदगी जम जाती है। जिसे साफ करना काफी मुश्किल होता है। बता दें कि साबुन जब हार्ड वाटर के साथ मिल जाता है, तो इससे वॉश बेसिन गंदा हो जाता है। क्या आप भी इस सममस्या से परेशान हैं? कई कोशिशों के बावजूद भी आप साबुन की गंदगी को साफ नहीं कर पाती हैं? तो आज हम आपको इसे साफ करने का बेहद आसान तरीका बताएंगे। घर में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनकी मदद से आप वॉश बेसिन पर जमी साबुन की गंदगी साफ हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं इसे साफ करने का तरीका।
अगर आप चाहती हैं कि आपके वॉश बेसिन पर साबुन की गंदगी न जमे तो इसके लिए रोजाना सफाई करें। आप चाहें तो केवल पानी या फिर किसी क्लीनर से भी वॉश बेसिन को साफ कर सकती हैं। रोजाना सफाई करने से साबुन की गंदगी नहीं जमेगी और आपका वॉश बेसिन भी साफ रहेगा।
वॉश बेसिन पर जमी साबुन की गंदगी को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। बेकिंग सोडा को क्लीनिंग एजेंट माना जाता है। जिसके कारण इसका उपयोग सफाई के लिए किया जाता है। वॉश बेसिन को साफ करने के लिए एक बाउल लें। बाउल में बेकिंग सोडा और विनेगर का पेस्ट बनाएं। जब पेस्ट फ्रिज करना बंद कर तब स्पॉन्ज की मदद से इसे वॉश बेसिन पर लगा लें। करीब 15 मिनट तक लगे रहने दें। करीब 15 मिनट बाद नॉन स्क्रैच स्पॉन्ज से वॉश बेसिन को साफ कर लें। आखिर में पानी से धो लें।
वॉश बेसिन पर साबुन की जमी गंदगी को साफ करने के लिए विनेगर काम आएगा। विनेगर में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं। जिसके कारण इसका उपयोग क्लीनिंग के लिए किया जाता है। इसके लिए विनेगर और डिश डिटर्जेंट लें। अब एक स्प्रे बोतल लें। अब बोतल में विनेगर, पानी और डिश डिटर्जेंट मिलाएं। अब वॉश बेसिन पर इसे पेस्ट को छिड़कें। लगभग 15 मिनट तक पेस्ट को वॉश बेसिन में रहने दें। करीब 15 मिनट बाद सॉफ्ट ब्रिसल वाले स्क्रब ब्रश से वॉश बेसिन को साफ कर लें। आखिर में गर्म पानी से धो लें। आप पाएंगी कि आपका वॉश बेसिन एकदम साफ हो चुका है।(बेकिंग सोडा का इन तरीकों से करें इस्तेमाल)
इसे भी पढ़ें:किचन काउंटर पर लगे हल्दी के दाग को हटाने के लिए इन आसान टिप्स को करें फॉलो
वॉश बेसिन को अगर आप दो दिन तक साफ न करें तो इस पर साबुन की गंदगी जम जाती है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप नींबू की मदद से इसे साफ कर सकती हैं। बस वॉश बेसिन में बेकिंग सोडा छिड़क लें। इसके बाद नींबू की मदद से वॉश बेसिन को रगड़ लें। करीब 5-7 मिनट तक अच्छे से रब कर लें। इसके बाद पानी से वॉश बेसिन को साफ कर लें।(घर पर बनाएं फ्लोर क्लीनर)
इसे भी पढ़ें:वॉश बेसिन पर लगे जंग से लेकर हार्ड वाटर तक के दाग को हटाने के घरेलू तरीके जानें
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।