herzindagi
How To Clean Period Blood Stains

बार-बार ब्रश से घिसने के बाद भी कपड़ों से नहीं जा रहा पीरियड्स का दाग? इस 1 घोल से बिना मेहनत के होगा साफ

How To Clean Period Blood Stains: क्या आपको भी पीरियड ब्लड के दाग साफ करने में घंटों लगते हैं? एक बार कपड़ों पर खून का दाग लग जाए, तो उन्हें साफ करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। पीरियड्स के दाग को आप घर पर ही एक घोल की मदद से आसान से साफ कर सकते हैं। आइए जानें, पीरियड ब्लड के दाग कैसे साफ करें? 
Editorial
Updated:- 2025-05-29, 12:15 IST

How Do You Get Rid Of Period Blood Stains: एक लड़की हर महीने पीरियड्स के दर्द को झेलती है। इस दौरान शरीर में कई तरह की दिक्कतें होती हैं। किसी को तेज पेट दर्द, थाईज में दर्द और मूड स्विंग्स होने लगते हैं, तो किसी को कमजोरी महसूस होती है। वहीं, एक सबसे बड़ी टेंशन होती है लीकेज की। हर वक्त डर सताता है कि कहीं कपड़ों पर पीरियड ब्लड का दाग ना लग जाए। सोते वक्त कपड़ों में पीरियड ब्लड लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। 

एक बार कपड़ों पर खून के दाग लग जाएं, तो उन्हें साफ करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। पीरियड्स के खून के दाग बहुत ही जिद्दी होते हैं। उन्हें रगड़ते-रगड़ते दिमाग खराब हो जाता है, लेकिन इसके बाद भी दाग साफ ही नहीं होता। अगर आप भी अपने पैंटी, जींस या किसी दूसरे कपड़े से पीरियड के दाग साफ करके थक चुकी हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे घोल के बारे में बताएंगे, जिससे आसानी से दाग निकल जाएगा। आइए जानें, कपड़ों से पीरिडय के दाग कैसे साफ करें?

यह भी देखें- बेडशीट पर लगे पीरियड के दाग को बिना धोए भी कर सकती हैं रिमूव, जानें कैसे?

दाग साफ करने के लिए चाहिए

Need to clean stains (2)

  • विनेगर
  • बेकिंग सोडा
  • डिटर्जेंट 
  • ठंडा पानी
  • नमक

सबसे पहले करें ये काम

आपके कपड़ों पर भी पीरियड ब्लड के जिद्दी दाग लग गए हैं, तो उन्हें साफ करने के लिए सबसे पहले आपको एक बाल्टी में बर्फ वाला ठंडा पानी और नमक मिक्स करना है। इसमें अपने गंदे कपड़े को दाग वाले हिस्से से भिगोकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे हाथों से हल्का रगड़ें। इससे काफी निशान निकल जाएंगे और जिद्दी दाग की पकड़ भी ढीली हो जाएगी। 

खून के दाग साफ करने वाला घोल

blood stain remover solution

अब आपको पीरियड्स के खून के दाग को साफ करने वाला घोल बनाना है। इसके लिए एक कटोरी में बेकिंग सोडा, विनेगर, नमक और डिटर्जेंट का एक गाढ़ा घोल तैयार करें। इस घोल को कपड़े के दाग वाले हिस्से पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे एक ब्रश की मदद से रगड़कर साफ करें। इससे खून के जिद्दी दाग भी आसानी से निकल आएंगे। इस ट्रिक की मदद से आपको कपड़ों को घंटों रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बाद इसे पानी से धो लें। 

इन चीजों से साफ करें दाग

  • पीरियड ब्लड स्टेन को हाइड्रोजन पेरोक्साइड की मदद से भी साफ किया जा सकता है। इसे दाग पर लगाकर ब्रश से रगड़ें।
  • नमक और सेफद सिरका मिलाकर भी खून के धब्बों को आसानी से साफ किया जा सकता है।

यह भी देखें-  नमक की मदद से साफ करें कपड़े पर लगे सूखे पीरियड ब्लड स्टेन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: her zindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।