वॉशिंग मशीन में धोने से खराब हो सकते हैं सॉफ्ट टॉय, किचन में इस्तेमाल होने वाली इन चीजों से करें गंदे खिलौने साफ

How to Clean Soft Toys: क्या आपके बच्चे के सॉफ्ट टॉयज गंदे और बदबूदार हो गए हैं? क्या आप वॉशिंग मशीन में धोकर सॉफ्ट टॉयज खराब नहीं करना चाहती हैं? तो यहां ऐसे कुछ आसान टिप्स बताए जा रहे हैं, जो बच्चे के गंदे खिलौनों को साफ करने में आपकी मदद कर सकते हैं। 
How to Clean Soft Toys

बच्चों से लेकर बड़ों तक, सॉफ्ट टॉय सभी को पसंद आते हैं। सॉफ्ट टॉयज देखने में बहुत ही ज्यादा क्यूट लगते हैं और इनसे बच्चों को चोट भी नहीं लगती है। बच्चे सॉफ्ट टॉयज को अपना दोस्त मानते हैं। वे इनके साथ खेलते, सोते और गले लगाते हैं। लेकिन, समय के साथ सॉफ्ट टॉयज गंदे हो जाते हैं और उनमें धूल, बैक्टीरिया आदि भर जाते हैं।

समय पर सॉफ्ट टॉयज की सफाई नहीं करने पर यह बीमारी का घर बन जाते हैं। इसलिए, सॉफ्ट टॉयज की नियमित सफाई करना बहुत जरूरी है। कई लोग वॉशिंग मशीन में सॉफ्ट टॉय को धोने के लिए डाल देते हैं। लेकिन, वॉशिंग मशीन में धोने से सॉफ्ट टॉयज खराब हो सकते हैं। जी हां, वॉशिंग मशीन का ड्रम तेजी से घूमता है, जिसमें सॉफ्ट टॉय फट सकते हैं या इनकी शेप खराब हो सकती है।

अब सवाल उठता है कि सॉफ्ट टॉयज को आसानी से कैसे साफ किया जाए। ऐसे में आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दादी-नानी के नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। आइए, यहां जानते हैं कि किचन में मौजूद किन चीजों की मदद से आप सॉफ्ट टॉयज को बिना नुकसान पहुंचाए कैसे साफ कर सकती हैं।

किचन में मौजूद इन चीजों की मदद से करें सॉफ्ट टॉयज की सफाई

soft toy cleaning

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा एक नेचुरल क्लींजर है, जो सॉफ्ट टॉयज की गंदगी और बदबू को आसानी से दूर कर सकता है। बेकिंग सोडा की मदद से आप सॉफ्ट टॉय को बिना नुकसान पहुंचाए साफ कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले सॉफ्ट टॉय की मिट्टी को झाड़ें। अब एक कटोरे में बेकिंग सोडा और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।

इसे भी पढ़ें:इस 1 घोल को बनाकर रोजाना करें बाथरूम की सफाई, गंदे से गंदे फर्श में भी आ जाएगी चमक

बेकिंग सोडा के इस पेस्ट को सॉफ्ट टॉय पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। अगर टॉय पर जिद्दी दाग लगे हैं, तो आप कुछ देर बेकिंग सोडा की पेस्ट लगाकर छोड़ भी सकती हैं। आखिरी में सॉफ्ट को पानी से साफ कर दें।

डिशवॉश साबुन और पानी

सॉफ्ट टॉय को साफ करने के लिए अब एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें और उसमें डिशवॉश साबुन मिलाएं। पानी और साबुन के मिक्सचर में सॉफ्ट टॉय को डुबाकर रख दें। अब हल्के हाथों से टॉय को रगड़ें। ध्यान रहे कि ज्यादा जोर से टॉय को ना रगड़ें। ऐसा इसलिए, क्योंकि ज्यादा जोर से टॉय रगड़ने पर वह फट सकता है।

व्हाइट विनेगर

व्हाइट विनेगर में भी क्लीनिंग एजेंट्स मौजूद होते हैं। घर की सफाई के साथ-साथ विनेगर का सॉफ्ट टॉय धोने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको एक बालटी में एक कप व्हाइट विनेगर और एक कप ही लिक्विड साबुन मिलाना है। विनेगर, साबुन और पानी को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें सॉफ्ट टॉय को भिगो दें। अब हल्के हाथों से सॉफ्ट टॉय को रगड़े और आखिरी में पानी से साफ करें।

सॉफ्ट टॉय को विनेगर से साफ करने पर इसमें बदबू रह सकती है। विनेगर की बदबू हटाने के लिए एक अन्य बाल्टी में पानी डालें और उसमें कुछ बूंद एसेंशियल ऑयल की मिक्स करें। अब एसेंशियल ऑयल वाले पानी में सॉफ्ट टॉय को भिगोएं। इसके बाद सॉफ्ट टॉय से विनेगर की नहीं, बल्कि आपके फेवरेट एसेंशियल ऑयल की खुशबू आएगी।

सॉफ्ट टॉय धोते समय इन बातों का रखें ध्यान

clean stuffed animals

  • सॉफ्ट टॉय धोते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है, नहीं तो आपके बच्चे के खिलौने खराब हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के प्लास्टिक खिलौनों को सिर्फ 5 मिनट में साफ करता है यह नुस्खा

  • किसी भी सॉफ्ट टॉय को धोने से पहले उसपर लिखे निर्देशों को अच्छे से पढ़ें।

  • रंगीन खिलौनों को धोते समय रंग निकलने की संभावना रहती है, ऐसे में इसे सफेद या हल्के रंग के सॉफ्ट टॉयज के साथ ना धोएं।

खिलौनों को धोने के बाद धूप में जरूर सुखाएं। सूखने के बाद सॉफ्ट टॉयज के बालों पर हल्के हाथ से कंघी करें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP