बिना धोए भारी-भरकम कंबल को साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके

सर्दियों में हैवी कंबल को करना चाहते है घर में साफ? जानें इसे साफ करने का आसान तरीका।

how to wash heavy blankets by hand

सर्दियों में हैवी कंबल की सफाई करना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम कई बार परेशान होकर हैवी कंबल को साफ करना छोड़ देते है। ऐसा करने से कंबल काफी ज्यादा खराब हो जाता है। फिर इसे या तो हम फेंक देते है या फिर इसका इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि आप कैसे घर में बिना धोए भारी-भरकम कंबल को आसानी से साफ कर सकते हैं। इसे करने में आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगा और आपका कंबल साफ भी हो जाएंगा।

हैवी कंबल को इस तरीके से झाड़े

remove dust heavy blanket this way

हैवी कंबल को आप अपने घर के छत पर किसी मजबूत तार पर डाल दे। इसके बाद आप हैवी कंबल को किसी डंडे की मदद से अच्छे तरीके से झाड़ ले। ऐसा करने से आपके कंबल पर लगे धूल निकल जाएंगे। इसके बाद कंबल पर आप कवर निकाल ले।

हैवी कंबल को धूप दिखाएं

हैवी कंबल को समय- समय पर धूप जरूर दिखाएं। धूप दिखाने से कंबल की बदबू निकल जाएंगी। कई बार कंबल पर पानी गिर जाता है जिसके कारण भी कंबल महकने लगता है, महीने में एक बार कंबल को धूप जरूर दिखाना चाहिए। ऐसा करने से बिना धोए ही कंबल आपका साफ हो जाएंगा।

इसे भी पढ़ें:हैवी ब्लैंकेट को घर पर धोने का तरीका, आप भी जानें

भारी भरकम कंबल पर लगाए कवर

आप चाहे तो अपने कंबल पर कवर भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपका कंबल जल्दी गंदा नहीं होगा। आजकल बाजार में काफी कम दाम में आपको अच्छी क्वालिटी का कंबल का कवर आसानी से मिल जाएंगा। ऐसे में आपको कंबल बार- बार साफ नहीं करना होगा। आप आसानी से कंबल के कवर को निकाल कर साफ कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:Cleaning Hacks: सर्दियां आने से पहले ऐसे कर लें अपने कंबल और रजाई की सफाई

गीले कपड़े से साफ करें

आप गीले कपड़े से भी कंबल की सफाई कर सकते हैं। जिस जगह पर दाग या गंदा काफी ज्यादा है उसे आप गीले कपड़े की मदद से साफ कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका हैवी कंबल बिना धोए ही साफ हो जाएंगा। गीले कपड़े से साफ करने के बाद एक बार कंबल को धूप जरूर दिखाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP