प्लास्टिक के हेयर ब्रश में जमी हुई गंदगी को साफ करने के लिए इन घरेलू चीजों की लें मदद

प्लास्टिक के हेयर ब्रश में जमी हुई गंदगी को साफ करने के लिए आप कुछ आसान हैक्स को फॉलो कर सकती हैं। 

 

easy tips to to clean hair brush

हेयर ब्रश का हम सभी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इसकी सही तरीके से सफाई करना भी जरूरी है। कई बार हम लंबे समय तक हेयर ब्रश का इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन इसकी सफाई नहीं करते। ऐसे में प्लास्टिक के हेयर ब्रश में जमी हुई गंदगी आपको बालों को गंदा कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप प्लास्टिक के हेयर ब्रश की सफाई कैसे कर सकती है।

बेकिंग सोडा और पानी

एक बाउल में गर्म पानी लें और उसमें दो बड़े चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। हेयर ब्रश को इस मिश्रण में कुछ घंटों के लिए डुबोकर रखें। इसके बाद ब्रश को पुराने टूथब्रश से साफ करें। ऐसे में आपको गंदा से गंदा हेयर ब्रश भी मिनटों में साफ हो जाएगा।

सिरका

inside    T.

सिरका एक क्लीनर है। एक बाउल में आधा कप सिरका और आधा कप पानी मिलाएं। हेयर ब्रश को इसमें डुबोकर 30 मिनट तक रखें। फिर, ब्रश को साफ पानी से धोकर सुखा लें।

शैंपू

hair dryer brush Main

थोड़ा सा शैंपू लें और उसे गर्म पानी में मिलाएं। हेयर ब्रश को इस मिश्रण में 15-20 मिनट तक रखें। इसके बाद पुराने टूथब्रश से गंदगी को साफ करें और ब्रश को साफ पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें-थिक हेयर के लिए बेहद अच्छे माने जाते हैं ये हेयर ब्रश

टूथब्रश

पुराने टूथब्रश का उपयोग करके हेयर ब्रश के दांतों के बीच जमी गंदगी को साफ आसानी से किया जा सकता है। इससे छोटी-छोटी जगहों तक पहुंचना आसान हो जाता है। इन सरल घरेलू चीजों का उपयोग करके आप अपने प्लास्टिक के हेयर ब्रश को मिनटों में साफ कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-जानिए आपके बालों के लिए कौन सा हेयर ब्रश रहेगा परफेक्ट

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP