फिजिकल रिलेशन बनाते समय ऐसे बढ़ाएं अपना कॉन्फिडेंस?

अगर निजी पलों के बीच आप असहज महसूस करती हैं और शर्माती हैं तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं। 

how to deal with self confidence issue

'अरे यार तुम तो बिल्कुल रोमांटिक नहीं हो', 'क्या हुआ डर क्यों लग रहा है?', 'तुम तो कुछ नया ट्राई ही नहीं करतीं?' ....... ये सारी बातें बेडरूम में हो सकती हैं पर इनके बीच एक चीज़ कॉमन है और वो ये कि यहां एक पार्टनर दूसरे पार्टनर से फिजिकल प्लेजर को लेकर कुछ हद तक नाराज़ है। हमारे यहां भारतीय महिलाओं को हमेशा ये कहा जाता है कि निजी पलों के बारे में बात करना शर्म की बात है, लेकिन ऐसा हर बार रही नहीं है। खुद के लिए प्लेजर भी जरूरी है और साथ ही साथ इनकी जानकारी होना भी जरूरी है।

क्या सेक्सुअल एजुकेशन पर ध्यान देना चाहिए? इसे लेकर भी कई बार डिबेट हो चुकी है पर फिर भी लड़कियों को शादी से पहले इसकी जानकारी बिल्कुल न के बराबर ही दी जाती है। यही तो कारण है कि शादी के बाद फिजिकल रिलेशन बनाना उनके लिए एक बहुत बड़ा टास्क बन जाता है और कई बार तो उन्हें कॉन्फिडेंस भी नहीं आता है।

ऐसे में कई बार उन्हें शर्मिंदगी भी महसूस होने लगती है। पति-पत्नी के रिश्ते में काफी हद तक फिजिकल रिलेशन भी बहुत जरूरी हो सकते हैं। मैं ये बिल्कुल नहीं कह रही कि यही सब कुछ है, लेकिन फिर भी काफी जरूरी हैं।

फिजिकल प्लेजर को लेकर क्या कहती है साइंस?

फिजिकल रिलेशन और कॉन्फिडेंस को लेकर कई तरह की रिसर्च की गई हैं और ये बात सामने आई है कि फिजिकल प्लेजर कॉन्फिडेंस के बाद ही मिलता है। ये रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए अच्छा साबित हो सकता है।

इंडिपेंडेंट रिसर्चर डॉक्टर लोरी ब्रोटो (Dr. Lori Brotto) की 2014 की रिसर्च बताती है कि महिलाओं को माइंडफुल स्किल्स सिखाना उनके प्लेजर को बढ़ाने के काम आ सकता है। उन्हें उनकी सेक्सुएलिटी के बारे में जानकारी होनी चाहिए उसके बारे में बात करने में झिझकना नहीं चाहिए। इसी के साथ एक और रिसर्च टीम ने 2019 में कुछ ऐसी ही स्टडी की थी जिसमें बताया गया था कि पति या पार्टनर से इंटिमेट मोमेंट्स के बारे में बात करना कॉन्फिडेंस को बढ़ा सकता है।

How to Deal with self confidence in bed

ऐसी कई रिसर्च और स्टडी सर्वे आपको मिल जाएंगे जहां हार्वर्ड जैसे बड़े-बड़े रिसर्च संस्थानों से ये नतीजे सामने आए हैं। बेडरूम में सेल्फ कॉन्फिडेंस का ना होना यकीनन बहुत ही परेशानी भरी स्थिति बन सकती है। ऐसे में साइंस के हिसाब से किन चीज़ों से आप बेड में कॉन्फिडेंस बूस्ट कर सकते हैं?

इन टिप्स से बढ़ाएं फिजिकल रिलेशन बनाते समय कॉन्फिडेंस

कुछ रिलेशनशिप टिप्स जो फिजिकल रिलेशन बनाते समय आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा सकती हैं वो ये हो सकती हैं।

सेक्स के बारे में बात करें

शर्माएं नहीं बल्कि बात करें। आप जितना खुलकर इसके बारे में बात कर पाएंगी उतना ही ज्यादा आपका कॉन्फिडेंस उन चीज़ों को लेकर बढ़ेगा। किसी के साथ इंटिमेट होना आपके लिए बहुत ज्यादा बड़ा फैसला हो सकता है और ऐसे में अगर हम उसके बारे में चर्चा कर लेंगे तो हिचक कम हो जाएगी।

बेडरूम की लाइट कम रखें

एक सर्वे के हिसाब से अधिकतर लोग अपने शरीर को लेकर कुंठित हो सकते हैं और ऐसे में बेडरूम की लाइट मद्धम रखने से बॉडी इश्यू को लेकर हम सहज होते हैं और खुद के प्लेजर पर ज्यादा ध्यान दे पाते हैं।

अपनी पसंद को एक्सप्लोर करें

अगर आप निजी मोमेंट्स के बारे में बात करती हैं तो आपको अपनी और पार्टनर की पसंद और नापसंद के बारे में भी डिस्कस करना चाहिए। अगर आप ऐसा करती हैं तो आपको एक्सप्लोर करने का ज्यादा मौका मिलेगा और आप दोनों ही बेहतर तरीके से एक दूसरे के करीब आ सकेंगे।

इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों पुरुषों को ज्यादा पसंद आती हैं शादीशुदा महिलाएं और भाभी? सामने आ गया इसका कारण

एक दूसरे को छूना महत्वपूर्ण है

मैजिक टच बहुत ही जरूरी होता है और कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए आलिंगन को महत्वपूर्ण माना जा सकता है। अगर देखा जाए तो हमेशा ही पति-पत्नी का साथ बैठना और एक दूसरे को मज़ाकिया अंदाज़ में छूना काफी जरूरी समझा जाता है।

Recommended Video

ये सारे टिप्स आपको खुद का कॉन्फिडेंस बढ़ाने में मदद करेंगे। एक रिश्ते को बढ़ाने के लिए कॉन्फिडेंस बहुत जरूरी होता है। आपकी इस बारे में क्या राय है? ये हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP