आपकी और आपके परिवार की सेहत का रिश्ता आपके घर के Atmosphere से जुड़ा हुआ होता है। घर में लगभग सभी अपना ज़्यादातर वक्त गुजारते हैं इसलिए घर, सेहत और आदतों के साथ तालमेल बिठाना बहुत ही मुश्किल काम है। एक अच्छी सेहत के लिए ज़रूरी है घर को ईकोफ्रेंडली बनाया जाए क्योंकि अगर घर का पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तो हम भी स्वस्थ रहेंगे। पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें न सिर्फ पेड़ लगाने चाहिए बल्कि जिंदगी में छोटे-छोटे बदलाव भी करने चाहिए लेकिन यह बदलाव क्या है? अगर आप कुछ आदतों में बदलाव लाती हैं तो आप भी हेल्दी रह सकती हैं।
बॉलीवुड सितारे हमेशा से ही आम लोगों के लिए प्रेरणा बनकर उभरते ही रहते हैं। लोग अक्सर उत्सुक रहते है कि वह अपनी असल ज़िंदगी में क्या कर रहे हैं। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने ईको के साथ फ्रेंडली बनने के कुछ काबिले तारीफ कदम उठाए हैं और इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किए हैं। उन्होंने अपने कुछ पोस्ट के जरिए ये बताने की कोशिश की है कि कैसे आसानी के साथ ईको फ्रेंडली बने? ऐसे ही आप भी, अपनी जिंदगी में छोटे-छोटे बदलाव ला सकती हैं। तो चलिए, आज हम आपको बताते हैं कि वह छोटे - छोटे बदलाव क्या हैं जो आपको ईको फ्रेंडली बना सकता है। इसके अलावा हम आपको कुछ और टिप्स भी बताएंगे जिसे अपनाकर आप अपने घर को भी ईको फ्रेंडली बना सकती हैं।
पानी पीने के लिए अक्सर लोग प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल करते हैं जो सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। आप सभी जानती होंगी कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण को कितना नुकसान पहुंचाता है। इसलिए आप प्लास्टिक की बोतल के बजाय तांबे की बोतल में पानी पी सकती हैं क्योंकि यह ऑप्शन सेहत के साथ-साथ पर्यावरण को भी हेल्दी रखेगा, यह बेस्ट ऑप्शन है।
View this post on Instagram
पानी को बचाना पर्यावरण संरक्षणका सबसे महत्वपूर्ण कदम है। आप नहाने के लिए बाल्टी-मग का इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि शॉवर के मुकाबले इससे पानी कम खर्च होता है। कई बार शॉवर से नहाते समय हमें यह अंदाजा नहीं होता कि पानी कितना खर्च हुआ है? क्योंकि शॉवर से नहाना हर किसी को पसंद होता है और मजे की चक्कर में पानी ज्यादा मात्रा में खर्च हो जाता है इसलिए आप भी नहाने में बाल्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
View this post on Instagram
इको फ्रेंडली बनने के लिए आप अपनी लाइफस्टाइल में एक छोटा-सा बदलाव कर सकती हैं। आप सुबह उठकर दांत साफ करने के लिए प्लास्टिक के बजाय लकड़ी के टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आपको बता दें कि लकड़ी का टूथब्रश इको फ्रेंडली होता है क्योंकि यह बिना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बनाया जाता है। साथ ही, ये पूरी तरह से BPA फ्री होता है लेकिन प्लास्टिक में ऐसा नहीं होता उसमें BPA की भरपूर मात्रा होती है।
इसे ज़रूर पढ़ें-फेसबुक फ्रेंड सजेशन से रहते हैं कुछ अधिक परेशान तो ये टिप्स आएंगे काम
जब आप खाना खाने के लिए डाइनिंग टेबल पर बैठ रही हों तो एक साथ सभी लाइट्स ना जलाएं। आप केवल एक लाइट का ही इस्तेमाल करें। आप कभी-कभी कैंडल लाइट डिनर कर सकती हैं। इससे बिजली की बचत भी होगी और आप इलेक्ट्रिक टेम्परेचर ऑब्जर्व करने से भी बच जाएंगी। साथ ही आप डिस्पोजेबल पेपर नैपकिन की जगह कपड़े के नैपकिन प्रयोग में लाएं।
1- आप घर में प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करें।
2- घर में तरह-तरह के पौधे लगाएं इससे आपके घर का Atmosphere भी अच्छा रहेगा। साथ ही आपका घर खूबसूरत भी दिखेगा।
3- घर में बिजली का हो सके तो कम से कम इस्तेमाल करें।
4- आप घर में Recycle चीजों का इस्तेमाल करना शुरू कर दें।
इसे ज़रूर पढ़ें-नेहा कक्कड़ को करती हैं पसंद, तो देखें उनके यह स्टाइलिश लुक्स
लेख पसंद आया हो उसे Like, Share ज़रूर करें और जुड़े रहे Herzindagi के साथ।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।