कन्या राशि वाले कैसे करें पार्टनर को सेलेक्ट, एक्सपर्ट से जानें

कन्या राशि वालों को अपने पार्टनर का चुनाव कैसे करना चाहिए। आइए इस आर्टिकल में एक्सपर्ट से जानते हैं।

 

virgo select their partner by jeevika sharma tips

ऐसे कई लोग होते हैं जो अपनी राशि के अनुसार जानकारी लेना और उसके अनुसार काम करना अधिक पसंद करते हैं। ऐसे कई लोग भी होते हैं जो अपनी राशि के अनुसार पार्टनर को सेलेक्ट करने में रुचि रखते हैं। अगर आप कन्या राशि हैं और आप अपनी राशि के अनुसार पार्टनर का चुनाव करना चाहते हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि एक्सपर्ट जीविका शर्मा बताने जा रही हैं कि कन्या राशि वालों को अपने पार्टनर का चुनाव कैसे करना चाहिए। आइए जानते हैं।

अच्छी तरह से समझ सके

virgo select their partner by jeevika sharma Inside

कन्या राशि वालों को ऐसे पार्टनर का चुनाव करना चाहिए जो उन्हें अच्छी तरह से समझ सके। कन्या राशि वाले अमूमन शब्दों से खेलते हैं और किसी के लिए उनके शब्दों का अर्थ निकालना काफी मुश्किल हो सकता है।

अधिक सवाल न पूछे

कन्या राशि वालों को ऐसा साथी चुनना चाहिए जो बिना कोई अधिक सवाल पूछे उनकी सभी जरूरतों को कम समय में पूरा कर सके। इसके अलावा कन्या राशि वालों को एक ऐसे साथी की तलाश करनी चाहिए जो उनके मिजाज और नखरे को आसानी से संभाल सके।

इसे भी पढ़ें:जानें मोहिनी एकादशी की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

स्वतंत्र रूप से साथ खड़ा हो

virgo select their partner by jeevika sharma Inside

कन्या राशि वालों को एक ऐसे पार्टनर की तलाश करनी चाहिए जो उनकी इच्छाओं को पूरा करने के लिए आवश्यक स्वतंत्रता दे और स्वतंत्र रूप से साथ खड़ा हो। कन्या राशि वालों को बंधन में बंधना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। इसके अलावा उन्हें ऐसे साथी की तलाश करनी चाहिए जो उन पर प्रभाव डाल सके या फिर माइंड गेम खेलने में माहिर हो।(सूर्यास्त के बाद न करें इन 6 चीजों का दान)

आर्थिक रूप से ठीक हो

कन्या राशि वालों को ऐसे पार्टनर का चुनाव करना चाहिए जो आर्थिक रूप से ठीक हो। कन्या राशि वालों को आर्थिक रूप से कमज़ोर या निम्न सामाजिक स्थिति वाले व्यक्ति के साथ मिलना पसंद नहीं होता है।

सहनशीलता वाला होना चाहिए

virgo select their partner by jeevika sharma ionside quote

कन्या राशि वालों को ऐसे पार्टनर का चुनाव करना चाहिए जो उच्च सहनशीलता वाला हो क्योंकि इसे संभालना ज्यादातर मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आप पार्टनर का चुनाव करने वाले हैं तो इसका ज़रूर ध्यान रखें।

इसे भी पढ़ें:चुटकी भर हल्दी से दूर करें जीवन की हर बाधा


कोई रोक-टोक न करें

कन्या राशि वालों को अपने लिए ऐसे पार्टनर का चुनाव करना चाहिए जो आउटगोइंग हो। वो एक ऐसे साथी को पसंद करते हैं जो ट्रेवल करना और नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। वो रोक-टोक पसंद नहीं करते हैं।(शादी में आ रही है बाधा?)

घर पर रहना पसंद नहीं

virgo select their partner by jeevika sharma Inside

कन्या राशि को ऐसे साथी की तलाश करनी चाहिए जो बहिर्मुखी हो और दोस्तों के साथ कुछ समय गुजार सके। कन्या राशि वाले सामाजिक प्राणी के होते हैं और घर पर अधिक रहना पसंद नहीं करते हैं।(धनु राशि के लोगों के स्वभाव और लव लाइफ)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit:(@freepik,hz)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP