Sun Feb 15, 2026 | Updated 11:23 AM IST
image

Aaj Ka Kanya Rashifal 03 January 2026 : कन्या राशि के लोगों को धैर्य से मिलेगी सफलता, जानें क्या कहता है आज का राशिफल

पौष पूर्णिमा का प्रभाव आज कन्या राशि की महिलाओं को आत्ममंथन की ओर ले जाएगा। बाहर से आप शांत रहेंगी, लेकिन मन में विचारों की गहराई बनी रहेगी। आज हर चीज़ को परफेक्ट करने की ज़िद छोड़ना ही आपकी सबसे बड़ी समझदारी होगी। संयम, स्वीकार और धैर्य से ही आज का दिन आपके पक्ष में जाएगा।  
Editorial
Updated:- 2026-01-03, 08:07 IST

Virgo Horoscope Today, 3 January 2026: 3 जनवरी 2026 का दिन पौष पूर्णिमा के प्रभाव में कन्या राशि की महिलाओं के लिए भीतर ही भीतर बहुत कुछ चलने वाला है। आप बाहर से शांत दिखाई देंगी, लेकिन मन लगातार किसी न किसी बात का विश्लेषण करता रहेगा। आज यदि आप खुद को नियंत्रित रखेंगी, तो सफलता अवश्य मिलेगी। आज के दिन हर बात को सुधारना जरूरी नहीं है, कुछ बातों को स्वीकार करना ही बुद्धिमानी होगी।

आज कन्या राशि का प्रेम राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

कन्या राशि की महिलाओं के प्रेम जीवन में आज टकराव की स्थिति बन सकती है। आप रिश्ते में ईमानदारी, अनुशासन और स्थिरता चाहती हैं, लेकिन आपका पार्टनर भावनाओं को उतनी गंभीरता से न ले। यही बात आपको अंदर से परेशान कर सकती है। अविवाहित महिलाओं के लिए आज कोई नया संपर्क आकर्षक लग सकता है, लेकिन आप हर छोटी बात में कमी खोजेंगी। विवाहित महिलाओं के लिए पार्टनर की किसी आदत या बात से नाराज़गी बढ़ सकती है। बातों को प्रेम और समझदारी से सुलझाने की ज़रूरत है।
उपाय – शाम के समय घर में कपूर जलाएं।

आज कन्या राशि का करियर राशिफल (Virgo Career Horoscope Today)

करियर के क्षेत्र में कन्या राशि की महिलाएं आज हर काम को अच्छे ढंग से करना चाहेंगी, लेकिन काम का बोझ बढ़ सकता है। साथ काम कर रहे लोगों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। जो महिलाएं प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़ी हैं, उनके लिए दिन काम का रहेगा, लेकिन मानसिक थकावट भी महसूस हो सकती है। बॉस से ज़रूरत से ज़्यादा बातचीत टालें। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है और जिम्मेदारी मिल सकती है।
उपाय – आज पूजा स्थल पर 1 पीली कौड़ी रखें।

More For You

आज कन्या राशि का आर्थिक राशिफल (Virgo Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में आज ज़रूरत से ज़्यादा कंजूसी भी तनाव का कारण बन सकती है। परिवार से जुड़ा कोई खर्च अचानक सामने आ सकता है। अच्छी बात यह है कि आप फिजूलखर्ची से बचेंगी। आज किसी भी तरह का निवेश करने से पहले दो बार सोचें। कोई छुपा हुआ लाभ सामने आ सकता है।
उपाय – आज बताशे को दही में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

kanya rashi daily horoscope

आज कन्या राशि की सेहत (Virgo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में कन्या राशि की महिलाओं को आज पाचन, त्वचा और नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ज़्यादा सोचने की आदत का सीधा असर पेट और नींद पर पड़ेगा। आज हल्का और सादा भोजन आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा। पुरानी सर्जरी से संबंधित कोई समस्या उभर सकती है। आज शरीर से ज़्यादा दिमाग को आराम देने की ज़रूरत है। हर बात पर खुद को दोष देना बंद करें।
उपाय – आज 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 21 बार जप करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;