Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:48 AM IST
aaj ka kanya rashifal 11 february 2026 virgo today horoscope be careful with your words

Aaj Ka Kanya Rashifal 11 February 2026: आज शब्दों के चयन में बरतें सावधानी, प्रेम संबंधों में बढ़ सकती है अनबन; जानिए कन्या राशि की महिलाओं का राशिफल

कन्या राशि की महिलाओं के लिए सोशल मीडिया से दूर रहना अच्छा होगा। इसके साथ ही आर्थिक मामले पर आज कन्या राशि की महिलाओं को सोच विचार के खर्च करने होंगे। 
Editorial
Updated:- 2026-02-11, 07:10 IST

Virgo Horoscope Today, 11 February 2026 : 11 फरवरी 2026, बुधवार का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए कम्युनिकेशन और एफ्फोर्ट्स का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे भाव जो पराक्रम भाव में गोचर कर रहा है। वृश्चिक राशि में होने के कारण चंद्रमा नीच अवस्था में है। इसका मतलब है कि आज आप बहुत ज्यादा एक्टिव तो रहेंगी, लेकिन आपके मन में एक अजीब सी घबराहट हो सकती है। आज आप एक साथ कई काम निपटाने की कोशिश करेंगी, जिससे थकान हो सकती है। आज छोटे भाई-बहनों या पड़ोसियों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज यात्रा में सावधानी बरतें।

आज कन्या राशि का प्रेम राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों के मामले में कन्या राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन मिस अंडरस्टैंडिंग से बचने का है। तीसरे भाव का नीच चंद्रमा आपकी बातों का गलत मतलब निकालवा सकता है। आज आप अपने पार्टनर से जो कहना चाहती हैं, उसे बहुत स्पष्ट शब्दों में कहें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। विवाहित महिलाएं आज अपने पति के साथ किसी छोटी यात्रा पर जा सकती हैं, जिससे उनका मूड फ्रेश होगा। सिंगल महिलाओं को आज सोशल मीडिया या फोन पर किसी से बात करते समय सतर्क रहना चाहिए सामने वाला आपकी भावनाओं के साथ खेल सकता है।

  • उपाय: भगवान गणेश को 21 दूर्वा चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें- Kanya Saptahik Rashifal 09-15 February 2026: करियर में मिलेगी बड़ी खुशखबरी, प्यार और सेहत में बढ़ेगी उलझन; जानें कैसा रहेगा कन्या राशि का ये पूरा सप्ताह

आज कन्या राशि का करियर राशिफल (Virgo Career Horoscope Today)

करियर के लिहाज से आज का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए हार्ड वर्क का है। आज भाग्य से ज्यादा कर्म प्रधान रहेगा। जो महिलाएं मीडिया, जर्नलिज्म, मार्केटिंग या सेल्स में हैं, उन्हें आज थोड़ी ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। वृश्चिक का चंद्रमा होने के कारण आज ऑफिस में कोई आपके खिलाफ गुप्त रूप से ऑफिस पॉलिटिक्स कर सकता है, इसलिए अपनी आंखें और कान खुले रखें। आज किसी भी डॉक्यूमेंट पर बिना पढ़े साइन न करें। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें, शाम तक परिणाम मिल जाएगा।

More For You
  • उपाय: आज गणेश जी के 12 नामों का स्मरण करें ।

आज कन्या राशि का आर्थिक राशिफल (Virgo Money Horoscope Today)

आर्थिक मामले पर आज कन्या राशि की महिलाओं को सोच विचार के खर्च करने होंगे। तीसरा भाव संचार उपकरणों का है, इसलिए आज मोबाइल, लैपटॉप या इंटरनेट पैक पर धन खर्च हो सकता है। आज भाई-बहनों की मदद के लिए भी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आज किसी भी तरह के रिस्क वाले इन्वेस्टमेंट से बचें। अगर आप ऑनलाइन बिजनेस करती हैं, तो आज आपको छोटे-मोटे बेनिफिट हो सकते हैं।

  • उपाय: हरे रंग के कपड़े में 5 इलायची बांधकर अपने पर्स में रखें, धन की बरकत होगी।

इसे भी पढ़ें- Kanya Rashi Upay 2026: परफेक्शन, करियर ग्रोथ और हेल्थ अलर्ट का है साल, जानें कन्या राशि के लिए जरूरी उपाय

Virgo love horoscope today

आज कन्या राशि की सेहत (Virgo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज कन्या राशि की महिलाओं को अपने गले , कंधों और बाजुओं का ध्यान रखना होगा। तीसरा भाव इन अंगों का कारक है। आज थायराइड, टॉन्सिल या गले में खराश जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नीच का चंद्रमा होने के कारण आपको एंग्जायटी या घबराहट महसूस हो सकती है। आज प्राणायाम करना आपके लिए बहुत जरूरी है।

  • उपाय: तुलसी के पत्तों का सेवन करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;