Sat Apr 4, 2026 | Updated 01:37 AM IST HZ Awards 2026
garden soil moist in summer

Gardening Tips: सूखे पत्तों को न फेंकें, पौधों को हरा-भरा रखने के लिए ऐसे बनाएं 'लीफ मोल्ड' खाद

यह लेख सूखे पत्तों से 'लीफ मोल्ड' खाद बनाने का तरीका बताता है, जो पौधों के लिए प्राकृतिक और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें पत्तों को इकट्ठा करने, कुचलने, छेद वाले बैग में नम करके 4-6 महीने तक सड़ने देने की प्रक्रिया समझाई गई है। 
Editorial
Updated:- 2026-04-03, 14:00 IST

अक्सर बागवानी के शौकीन लोग बगीचे में गिरने वाले सूखे पत्तों को कचरा समझकर झाड़ू लगाकर फेंक देते हैं या उन्हें जला देते हैं, लेकिन वे ये नहीं जानते हैं कि ये सूखे पत्ते उनके पौधों के लिए एक अमृत साबित हो सकते हैं? जी हां, इनसे बनने वाली खाद को लीफ मोल्ड कहा जाता है, जो पूरी तरह से नेचुरल और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। ऐसे में आप घर पर इसे आसान तरीके से कैसे तैयार कर सकती हैं, इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सूखे पत्तों को फेंकने की बजाय कैसे इनका इस्तेमाल करें। पढ़ते हैं आगे...

लीफ मोल्ड खाद क्या है?

बता दें कि लीफ मोल्ड सिंपल कंपोस्ट से थोड़ी सी अलग होती है। यह केवल सूखे पत्तों के गलने से तैयार होती है। इसमें मिट्टी की नमी को सोखने क्षमता होती है और यह पौधों की जड़ों को ठंडा रखने में भी मदद करती है, जो गर्मियों के मौसम में बेहद जरूरी होता है।

1 - 2026-03-17T154243.352

कैसे करें खाद बनाने के लिए सही पत्तों का चुनाव?

खाद बनाने के लिए पीपल, बरगद, नीम या आम जैसे पेड़ों के पत्तों का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा होता है। आपको पता होना चाहिए कि बहुत ज्यादा मोटे या कांटेदार पत्तों को गलने में समय ज्यादा लगता है। ऐसे में सूखे पत्तों के साथ थोड़े से हरे पत्ते भी मिलाए जा सकते हैं, जिससे नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें - Garden Lighting Ideas: गार्डन लाइटिंग से रात में जगमगाएगा आपका बगीचा, जानें 5 स्मार्ट तरीके

लीफ मोल्ड बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप अपने गार्डन के सभी सूखे पत्तों को एक जगह जमा कर लें। अगर पत्ते बड़े हैं, तो उन्हें थोड़ा क्रश कर लें, इससे वे जल्दी गलते हैं।
  • अब आप एक बड़ा प्लास्टिक का बैग या जालीदार टोकरी लें। अगर आप प्लास्टिक बैग ले रहे हैं, तो उसमें हवा के लिए छोटे-छोटे छेद कर दें।
  • अब पत्तों को बैग में भरें और उन पर थोड़ा पानी छिड़कें। पत्ते केवल नम होने चाहिए, बहुत ज्यादा गीले नहीं।

2 - 2026-03-17T154246.073

  • बैग का मुंह बंद करके उसे किसी अंधेरे में रख दें। हर 15-20 दिन में एक बार बैग को हिलाएं और जरूरत पड़ने पर हल्का पानी छिड़कती रहें।
  • करीब 4 से 6 महीने में पत्ते पूरी तरह गलकर गहरे भूरे या काले रंग के पाउडर जैसे हो जाएंगे। इसमें से मिट्टी जैसी सोंधी खुशबू आने लगेगी। इसे आप सीधे गमलों की मिट्टी में मिला सकती हैं या पौधों की ऊपरी सतह पर बिछा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें - मार्च में लगाएं ये 3 पौधे, गर्मियों में भर-भर कर मिलेंगी ताजी सब्जियां, बस ध्यान रखें ये जरूरी बातें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।