herzindagi
How Do I Reduce Mosquitoes in My House

मच्छरों ने काट-काटकर फुला दी है स्किन? बारिश के दिनों में आजमा लें प्याज वाला यह 1 हैक...घर में एंट्री होगी बैन

How Do I Reduce Mosquitoes in My House: मच्छरों की समस्या बारिश का मौसम आते ही डबल हो जाती है। रात को मच्छरों की वजह से सोना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे बाजार में मिलने वाले कैमिकल भी मच्छरों पर बेअसर होते दिख रहे हैं। आप प्याज वाले एक घरेलू नुस्खे की मदद से मच्छरों को घर से भगा सकते हैं। आइए जानें, मच्छरों को भगाने के लिए क्या करें? 
Editorial
Updated:- 2025-07-01, 17:18 IST

How Do You Get Rid of Mosquitoes in Your House: बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हो रही है। इससे मौसम तो सुहावना हो गया है, लेकिन इसके साथ कई तरह की समस्याएं भी शुरू हो चुकी हैं। बारिश के दिनों में मच्छर सबसे ज्यादा तंग करते हैं। शाम होते ही मच्छरों की फौज घर में घुस जाती है। सोने के वक्त तो ये और भी ज्यादा परेशान करते हैं। अगर इस मौसम में इनकी रोकथाम ना की जाए, तो बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। 

बारिश के दिनों में मच्छरों से दूरी बनाना बहुत ही जरूरी है। बाजार में मिलने वाली दवाओं का भी कई बार जिद्दी मच्छरों पर कोई असर नहीं होता। इनकी भिनभिनाहट नींद खराब कर देती है। आप सोशल मीडिया पर वायरल एक ट्रिक की मदद से मच्छरों को भगा सकते हैं। इन्हें भगाने के लिए आपको प्याज वाला वायरल नुस्खा आजमाना होगा। आइए जानें, मच्छरों को भगाने के लिए क्या करें?

यह भी देखें- मच्छरों ने कर रखा है परेशान...यह 1 वायरल ट्रिक घर में बैन कर देगी उनकी एंट्री

क्या-क्या चाहिए?

  • प्याज
  • पानी
  • स्प्रे बोतल
  • कटोरी
  • नमक
  • लौंग
  • कपूर

मच्छारों को भगाने वाला नुस्खा कैसे तैयार करें?

How to make a mosquito repellent recipe

मच्छरों को भगाने के लिए प्याज वाला नुस्खा बहुत ही शानदार है। दरअसल, प्याज में सल्फर होता है। इसकी तीखी गंध से मच्छर दूर भागते हैं। जब इसमें  नमक मिल जाता है, तो यह गंध और भी तेजी से फैलती है। मच्छरों को भगाने वाला नुस्खा तैयार करने के लिए सबसे पहले प्याज को बारिक काटकर उसका रस निकाल लें। आप इसे मिक्सर में पीस भी सकते हैं।

इसमें 2 बड़े चम्मच नमक मिला लें। साथ ही इसमें कपूर और लौंग भी डाल लें। अब इसमें पानी मिला लें। इस तरह से आपका मच्छरों को भगाने वाला घोल बनकर तैयार हो जाएगा। इसे एक स्प्रे बॉटल में भर लें। 

शाम को घर से मच्छरों को कैसे भगाएं?

How to get rid of mosquitoes in the evening

शाम के वक्त जैसे ही मच्छरों की फौज आपके घर में घुसने लगे, तभी इस तैयार स्प्रे को पूरे घर में छिड़क लें। इसे घर के कोनों और खिड़की-दरवाजों पर स्प्रे करें। इसे घर में कम से कम 2-3 बार स्प्रे करें। इससे आपको जल्दी अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे। यह तरीका मच्छरों को भगाने के लिए काफी प्रभावी है। 

यह भी देखें- मच्छर-मक्खियों ने कर दिया है नाक में दम? प्याज वाला यह 1 वायरल नुस्खा दिखाएगा घर के बाहर का रास्ता

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।