herzindagi
How can I make myself positive

हमेशा रहना चाहते हैं पॉजिटिव तो आज से ही फॉलो कर लें खुश रहने का ये मूलमंत्र

क्या आप भी हर वक्त नेगेटिव रहते हैं? अपने जीवन को कोसते रहते हैं? एक्सपर्ट के बताए ये कुछ खास टिप्स फॉलो कर लेंगे तो आप हर स्थिति में पॉजिटिव रहेंगे।
Editorial
Updated:- 2023-09-14, 16:19 IST

Ways To Stay Positive: हम सब कभी न कभी ऐसे दौर से गुजरते हैं जब हमारे ऊपर नेगेटिविटी हावी होने लगती है। हर वक्त खुद के बारे में बुरा सोचते हैं। जिंदगी बोझ सी लगने लगती है। इससे सिर्फ और सिर्फ हमारा ही नुकसान है। क्योंकि जैसा आप सोचते हैं आपके साथ वैसा ही होता है। इसलिए अपने नेगेटिव विचारों को छोड़ कर पॉजिटिव होना जरूरी है। इससे ना सिर्फ आपको खुशी मिलेगी बल्कि कामयाबी भी मिलेगी। वेलनेस कंसल्टेंट शीनम.के.मल्होत्रा ने कुछ टिप्स शेयर किए हैं। ये टिप्स आपको हर स्थिति में पॉजिटिव रहने में मदद करेंगे।

पॉजिटिव रहने में काम आएंगे ये टिप्स (Great positive thinking techniques)

positive thinking

कॉन्फिडेंस रखें

अपने बारे में कभी बुरा मत बोलिए। क्योंकि जब आप खुद के बारे में बुरा सोचेंगे या बोलेंगे तो आप हर वक्त अंडर कॉन्फिडेंट ही रहेंगे। अगर आपको इस कॉम्पिटिटिव वर्ल्ड में सर्वाइव करना है तो खुद को कॉन्फिडेंट बनाना जरूरी है। क्योंकि कई बार जब आप अंडर-कॉन्फिडेंट रहते हैं तो सामने वाला व्यक्ति आपको वर्थलेस समझने लगता है। जीवन में आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने के लिए कॉन्फिडेंट (इस ट्रिक से बढ़ाएं सेल्फ कॉन्फिडेंस) होना बेहद जरूरी है।अगर खुद पर भरोसा है तो हम नामुमकिन चीज़ो को भी मुमकिन बना सकते हैं।

अपने दिल की सुनें

अगर आपको कोई काम सही नहीं लग रहा है तो दूसरे की बातों में आकर वो काम ना करें,क्योंकि बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा और ये आप पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

ग्रेटफुल रहें

जिंदगी में आपके पास जो कुछ है उसके लिए शुक्रगुजार रहें। कुछ लोगों को हमेशा अपनी जिंदगी से शिकवा-शिकायत लगी रहती है। थोड़ा भी कुछ गलत होता है तो खुद को और अपने जीवन को कोसते हैं। ऐसा आप भी करते हैं तो आज से ही बंद कर दें। इससे आपकी जिंदगी बदल सकती है।

how to be happy

परेशानी का सामना करें

अक्सर मुसीबत को देखते ही हम उससे भागने लगते है। ऐसा करने के बजाए अपनी कमियों पर काम करें। अपने कमियों की एक लिस्ट बनाएं और इसपर काम करना शुरू करें। आई कैन डू इट जैसी बातों को बार-बार दोहराएं। इससे आपको खुद को बेहतर तरीके से निखारने में मदद मिलेगी।

दूसरों के बारे में बुरा ना कहें

दूसरे के बारे में बुरा बोलने से बचें। अगर आप दूसरों को बुरा कहेंगे या उनके प्रति हर वक्त मन में द्वेष रखेंगे तो आप हमेशा बेचैन और परेशान ही रहेंगे। आप पॉजिटिव तभी रह पाएंगे,जब आप दूसरों के बारे में भी अच्छा सोचेंगे

ये भी पढ़ें-रोजाना मेडिटेशन करने से ब्रेन में धीरे-धीरे दिखते हैं ये 4 बदलाव

मेडिटेशन

मोबाइल फोन से दूरी बनाएं। निगेटिव मैसेज देने वाले टीवी सीरियल्स,फिल्म, या रील्स देखना कम कर दें। मेडिटेशन की तरफ फोकस करें। मेडिटेशन (हर रोज मेडिटेशन करने से होते हैं ये खास फायदे) करने से दिमाग शांत रहता है। शरीर में नई ऊर्जा, खुशी और पॉजिटिविटी का एहसास होता है।

ये भी पढ़ें-Weight Loss Drink: तेजी से कम करना है वजन? नारियल पानी में मिलाकर पिएं यह खास चीज

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

 

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।