हर व्यक्ति को ये जानने में दिलचस्पी होती है कि उसका आने वाला समय कैसा रहेगा। अपने उसी समय का अनुमान लगाकर लोग अपने भविष्य की योजनाओं का निर्धारण करते हैं और अपने आगे के काम करते हैं। इस तरह की भविष्यवाणी ज्योतिषशास्त्र में की जाती है जिसका अपना अलग महत्व है। ऐसी मान्यता है कि ज्योतिष को भविष्यवाणी काफी हद तक सच होती हैं और लोगों को उसी के अनुसार योजनाएं भी बनानी चाहिए।
इसलिए हम आपको रोज एक राशि के बारे में बताते हैं जिससे आपको अपने आने वाले साल में होने वाली गतिविधियों का पता चल सके और आप उसी के अनुसार अपने भविष्य की योजनानें बनाएं। इसी क्रम में आज हम आपको कन्या राशि के साल 2022 के राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं। इस राशि के लोगों का आर्थिक जीवन कैसा होगा, करियर कैसा होगा और रिलेशनशिप के हिसाब से आने वाला साल कैसा होगा इस बात की जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी।
आर्थिक जीवन
जनवरी में कन्या राशि के लोगों को धन लाभ होगा। फरवरी का महीना भी धन के मामले में अनुकूल समय है। लेकिन इस अवधि में आपका खर्च भी अधिक होगा। मार्च का समय आपके लिए सबसे अधिक उत्तम रहेगा। नौकरी पेशा वाले जातकनए स्रोतों से धन कमा सकते हैं। इस साल कन्या राशि के लोगों के लिए खर्च अधिक होगा। लेकिन फिजूल खर्च से आपको बचना होगा। 17 अप्रैल के बाद आपका अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। इस समय आप कहीं निवेश भी कर सकते हैं।
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको स्वास्थ्य संबंधी छोटी- मोटी समस्याएं हो सकती हैं। आप अधिक मसालेदार भोजन से परहेज करें और अच्छा सात्विक भोजन करें। आपको इस साल मानसिक तनाव रह सकता है। इस साल आपको स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।
इसे भी पढ़ें:राशिफल 2022: ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022
शिक्षा
इस साल आपकी शिक्षा सामान्य से बेहतर रहेगी । साल की शुरुआत में आपको अतिरिक्त मेहनत की जरूरत है। शनि आपको अधिक मेहनत करवाएगा जिसके अनुसार ही आपको परिणाम भी प्राप्त होंगे। इसलिए इस दौरान केवल पढ़ाई में ही ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अगस्त से अक्टूबर तक का समय उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अनुकूल समय है। सितंबर के बाद विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले जातकों के लिये अनुकूल समय है।
करियर
करियर के लिहाज से 2022 कन्या राशि के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। जिसकी शुरुआत जनवरी माह से हो जाएगी। पूरे साल शनि आप पर मेहरबान रहेंगे। जनवरी, फरवरी, मार्च करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। इस समय आप पर कुछ बड़ी जिम्मेदारियां भी डाली जा सकती हैं। कार्य में बदलाव व स्थानांतरण भी हो सकता है। जिस कार्य को लेकर आप पहले से मेहनत कर रहे होंगे उसका संपूर्ण फल प्राप्त होगा। जो जातक अपना व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें अप्रत्याशित धन लाभ होगा।
वैवाहिक जीवन
साल 2022 में आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। साल की शुरुआत का समय थोड़ा तनाव ग्रस्त रहेगा। जनवरी से लेकर अप्रैल तक आपसी रिश्तों में थोड़ी समस्या रहेगी। क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ सामंजस्य स्थापित करने में असफल रहेंगे। ससुराल से थोड़ा मानसिक तनाव मिल सकता है। इस दौरान ससुराल पक्ष से मन मुटाव रहेगा। सितम्बर से दिसंबर तक का समय बढ़िया रहेगा। इस समय आप आपस का मनमुटाव भी ख़त्म कर सकते है और किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
पारिवारिक जीवन
इस पूरे साल आपको सामान्य फल मिलेगा। आपको किसी कार्यवश परिवार से दूर भी जाना पड़ सकता है। आपके परिवार में वाद- विवाद हो सकता है। ख्याल रखें कि उनसे बातचीत करते समय किसी अभद्र शब्द का प्रयोग न करें। जून से अक्टूबर तक का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने परिवार के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं। इस साल मांगलिक कार्य हो सकते हैं। साल के अंतिम तीन महीने आपके भाई बहनों के लिए अनुकूल रहने वाले हैं। उनके मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है। आपको उनका सहयोग मिलेगा।
इसे भी पढ़ें:न्यूमेरोलॉजी एक्सपर्ट से जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला साल 2022
इस प्रकार कन्या राशि के लिए आने वाला साल मिले जुले प्रभाव लेकर आएगा। ज्योतिष की भविष्यवाणी को ध्यान में रखते हुए आप अपने आने वाले समय की योजनाएं बनाएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:pixabay and freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों