
Home Remedy for Yellow Stains: गर्मी के मौसम में अधिकतर लोग हल्के रंग के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। इसमें सफेद रंग खास है। चाहे वह आपकी पसंदीदा ऑफिस शर्ट हो या सूती कुर्ती, सफेद रंग हर किसी पर जंचता है, लेकिन इस पर अगर पसीने का दाग लग जाए, तो इन कपड़ों की चमक फीकी कर देते हैं। इन्हें हटाने के लिए अक्सर लोग महंगे डिटर्जेंट या ड्राय क्लीनिंग का सहारा लेते हैं,पर फिर भी जिद्दी दाग ज्यों के त्यों बने रहते हैं। आज के इस लेख में हम आपको दो ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न केवल पसीने के दाग मिटाएंगी, बल्कि आपके कपड़ों को बिल्कुल नई जैसी चमक देंगी।

अगर आपके सफेद कपड़े पर पसीने का दाग लग गया है, तो आप एस्पिरिन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए कुछ एस्पिरिन की गोलियों को पानी में घोलें। फिर इसे सफेद कपड़ों को रात भर के लिए भिगो दें। यह जिद्दी पीले दागों को हटाने में बहुत कारगर है।
इसे भी पढ़ें- सिल्क, वूलन और पार्टी वियर जैसे महंगे कपड़ों को भी घर पर वॉश कर सकती हैं आप.. बस इन गलतियों से बचना जरूरी

सफेद कपड़े पर लगे पीले पसीने के दाग को हटाने के लिए आप महंगे डिटर्जेंट के बजाय बर्तन धोने वाले लिक्विड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए इसे दाग पर लगाकर धीरे-धीरे रगड़ें और फिर धोएं।

स्वेट पैड्स का इस्तेमाल- अगर आपको बहुत ज्यादा पसीना आता है, तो स्वेट पैड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन्हें आप शर्ट की आस्तीन के अंदर चिपका सकते हैं। ये पसीने को पूरी तरह सोख लेते हैं और आपके कीमती कपड़ों को दाग से बचाते हैं।
पसीने वाले कपड़े को तुरंत धुलें- कई बार हम पहने हुए कपड़े को लॉन्ड्री बैग में डाल देते हैं और वह कई दिनों पर पड़ा रहता है। पसीना कपड़े में सूखकर पीलापन पैदा करता है। इसे पहनने के बाद तुरंत या उसी दिन धो लेना ही बेहतर है।
इसे भी पढ़ें- स्याही से लेकर तेल के निशान तक.. इस जुगाड़ से मिनटों में साफ हो जाएंगे कपड़े पर लगे गहरे दाग
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।