herzindagi
Laundry tips for expensive clothes

सिल्क, वूलन और पार्टी वियर जैसे महंगे कपड़ों को भी घर पर वॉश कर सकती हैं आप.. बस इन गलतियों से बचना जरूरी

महंगे कपड़ों जैसे सिल्क, वूलन और पार्टी वियर ड्रेसेज को घर पर भी सुरक्षित तरीके से धोया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। तभी आप अपने कीमती कपड़ों की चमक और गुणवत्ता को बनाए रख सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-10, 16:17 IST

Laundry Tips for Expensive Clothes: नाजुक और महंगे जैसे सिल्क, वूलन और पार्टी वियर कपड़ों को घर पर साफ करना बेहत चुनौतीपूर्ण होता है। अधिकतर लोग इस तरह के कपड़ों को ड्राई क्लीनिंग के लिए लॉन्ड्री में भेज देते हैं। हालांकि, आप चाहें तो इसे घर पर भी बड़ी आसानी से साफ कर सकते हैं। सही तरीके अपनाकर महंगे और पार्टी वियर को घर पर भी धोया जा सकता है। इसके लिए बस कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि कपड़ों की चमक और गुणवत्ता बरकरार रहे। तो चलिए इसी के साथ महंगे कपड़ों को घर में वॉश करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इस बारे में जान लेते हैं।

कपड़ों के लेबल के बारे में जानें

Luxury fabric washing guide

हर कपड़े के साथ वॉशिंग इंस्ट्रक्शन दिए जाते हैं। यदि किसी पर 'Dry Clean Only' लिखा हो, तो उसे घर पर धोने से बचना चाहिए। वहीं, अगर 'Hand Wash' लिखा हो, तो सही तरीके से आप इसे घर पर धो सकते हैं।

महंगे कपड़ों को सही डिटर्जेंट से करें साफ

  • सिल्क कपड़ों के लिए: माइल्ड या लिक्विड डिटर्जेंट का उपयोग करें।
  • वूलन कपड़ों के लिए: वूलन स्पेशल डिटर्जेंट या हल्के शैंपू का इस्तेमाल करें।
  • पार्टी वियर के लिए: माइल्ड लिक्विड डिटर्जेंट सबसे अच्छा माना जाता है।

हाथ से धोना के लिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Delicate clothes cleaning hacks

  • हल्के गुनगुने पानी में डिटर्जेंट मिलाएं।
  • कपड़े को डुबोकर हल्के हाथ से घुमाएं, जोर से रगड़ने से बचें। 
  • 5 से 10 मिनट भिगोकर रखें, ज्यादा देर न छोड़ें।
  • इसके बाद, साफ ठंडे पानी से धो लें और हल्के हाथों से पानी को निचोड़ें।

कपड़ों को रगड़ने या ज्यादा निचोड़ने से बचें

महंगे कपड़ों को रगड़कर धोने से उनकी चमक और फैब्रिक की गुणवत्ता खराब हो सकती है। इसलिए हल्के हाथ से ही उन्हें धोएं। इसके बाद, पानी निचोड़ने के लिए भी बहुत ज्यादा दबाव न डालें।

ड्रायर का न करें इस्तेमाल

dry your clothes

सिल्क और वूलन कपड़ों को धोने के बाद, उन्हे ड्रायर में न सुखाएं। इससे ये सिकुड़ सकते हैं या उनका टेक्सचर खराब हो सकता है। बेहतर होगा कि इन्हें छांव में फैला कर ही सुखाएं।

इसे भी पढ़ें- How To Do Laundry Fast: कपड़ों को घंटों तक पानी में भिगोकर रखने की झंझट खत्म, हफ्ते में एक बार फॉलो करें ये हैक्स

सीधे धूप में न सुखाएं महंगे कपड़े

महंगे कपड़े धूप में रखने से उनकी रंगत फीकी पड़ सकती है। इन्हें हमेशा छायादार और हवादार जगह पर सुखाना चाहिए। इससे कपड़े की खूबसूरती और रंग बरकरार रहता है।

इसे भी पढ़ें- स्कूल यूनीफॉर्म पर लगे इंक के दाग को इस एक चीज से करें फटाफट साफ

महंगे कपड़ों को स्टोर करने का सही तरीका

expensive clothes storing tips

  • सिल्क को फोल्ड करके सूती कपड़े में रखें।
  • वूलन कपड़ों में नैफ्थलीन बॉल्स रखें ताकि कीड़े न लगें।
  • पार्टी वियर को हैंगर पर टांगें और कवर करके रखें।

इसे भी पढ़ें- Bra धोते वक्त मत करना ये गलतियां, वर्ना महंगी से महंगी ब्रा भी हो सकती है खराब

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।