herzindagi
home remedies to treat body burns in summer

गर्मियों में शरीर की जलन को ठीक करने के घरेलू उपाय

गर्मियों में हमारे शरीर में जलन के अलावा और भी कई परेशानी बढ़ जाती है। इन आसान घरेलू उपायों की मदद से आप गर्मियों में होने वाले शरीर और तलवे के जलन के अलावा और भी कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-04-25, 11:34 IST

जैसे जैसे गर्मियों में तापमान बढ़ता है हमारे शरीर में भी विभिन्न तरह की परेशानियां शुरू होने लगती है। इस मौसम में चलने वाली गर्म हवा या लू शरीर में जलन के साथ साथ कई अन्य बिमारियों का कारण बनती है। लू के कारण कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इस मौसम में हमारे शरीर को ठंडा रखना बहुत महत्वपूर्ण है। गर्म हवा और तेज धूप के चलते डिहाइड्रेशन की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाकर गर्मियों में होने वाली आम समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

नीम, नींबू और प्याज के पानी से नहाएं

Home remedies for burning sensation in feet and hand

गर्मियों में लू और शरीर के जलन को कम करने के लिए रोजाना शाम में नीम, नींबू और प्याज के पानी से नहाएं। इस पानी को तैयार करने के लिए आप धूप में एक बाल्टी में पानी रखें और उसमें एक नींबू, प्याज और नीम की डाली डालें। इस पानी को दिनभर धूप में रखें और शाम में इससे नहाएं। इस पानी से नहाने से शरीर के जलन से राहत मिलती है और शरीर में ठंडक बरकरार रहती है। इस घरेलू नुस्खे से गर्मी के कारण होने वाले शरीर की जलन को ठीक कर सकती है।

नींबू और प्याज

Home remedies for burning sensation in the body and soles

जब कभी भी धूप में बाहर जाए तो अपने पर्स या जेब में एक नींबू और एक छोटा प्याज जरूर रखें। लोगों का मानना है कि जेब में नींबू और प्याज रखने से लू नहीं लगता है और शरीर में ठंडक बरकरार रहती है और जलन से राहत मिलती है।

आम पन्ना

शरीर को ठंडा रखने के लिए आम का पन्ना खा सकते हैं। आम पन्ना बनाने के लिए दो आम को भूनकर छिलका उतार लें। अब इसकी गुठली अलग कर इसे मिक्सर जार में डालें। अब जार में स्वादानुसार नमक, जीरा पाउडर, एक छोटा चम्मच शक्कर डालकर पीस लें। अब इसे खाने के लिए सर्व करें। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण हो रहे शरीर में जलन के लिए यह एक बढ़िया घरेलू नुस्खा है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में कूल रहने के लिए ये 3 आयुर्वेदिक टिप्स अपनाएं

खानपान में इन चीजों को करें शामिल

गर्मियों में करें प्याज का सेवन

home remedies for summer heat

गर्मी के दिनों में शरीर में ठंडक बरकरार रखने के लिए प्याज का सेवन करना चाहिए। प्याज (प्याज की डिप)की तासिर ठंडी होती है, इसलिए आप गर्मियों में प्याज जरूर खाएं।

खीरा, ककड़ी और तरबूज खाएं

खीरा, ककड़ी और तरबूज खाएं, इन फलों में भरपूर मात्रा में पानी होती है। इनके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और शरीर को हाइड्रेट रखने में (शरीर को हाइड्रेट रखने के आसान उपाय) मदद मिलती है।

दही और छाछ पीएं

शरीर में ठंडक बरकरार रखने के लिए यह बढ़िया उपाय है। साधारण खाने के अलावा आप इसे भोजन के साथ भी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: तपती गर्मी में ठंडक का अहसास जगाएंगी किचन में रखी ये 6 चीजें

गर्मियों में शरीर के जलन से राहत पाने के लिए हमने कुछ आसान घरेलू उपाय बताए हैं। इन्हें आप अपना कर जलन से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही आसान टिप्स और ट्रिक्स जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: FreePik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।