ईद अल अजाह का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे खास होता है। इसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं और खाने पर रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को आमंत्रित करते हैं। क्योंकि, इर्द पर लोगों के घर बहुत मेहमान आते हैं, इसलिए लोग इस दिन अपने घर को एकदम खास तरह से सजाने की कोशिश करते हैं। लेकिन घर में प्रवेश करने से पहले मेहमानों की नजर आपके दरवाजे पर जाती है।
अगर आप अपने घर का दरवाजा शानदार तरीके से सजाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको घर का दरवाजा सजाने के कुछ टिप्स बताएंगे।
इन 3 तरह से सजाएं अपने घर का दरवाजा
- ईद एक खुशी का त्योहार है। इस मौके पर आपके घर जब मेहमान आएंगे, तो घर की सजावट देखकर खुश हो जाएंगे। इसलिए सबसे जरूरी है कि आप सजावट की शुरुआत दरवाजे से ही करें।
- मार्केट में तरह-तरह की लाइट में आपको देखने को मिलेंगी।
- अगर आप कम बजट में घर का दरवाजा सजाना चाहते हैं, तो पतली लड़ियों से दरवाजा सजा सकते हैं।
- इसके लिए आप दरवाजों के किनारों पर लाइट लगाएं। इसे आप टेप से चिपका सकते हैं।
दूसरा तरीका
- इन लाइटों को लगाने के बाद आप दरवाजे के बीच ईद मुबारक का स्टीकर चिपका सकते हैं।
- अगर आपको स्टीकर नहीं मिल रहा है, तो इसे आप एक पेपर पर लिखकर, इसकी कटिंग करें और दरवाजे के बीच में चिपकाएं
- अब आप इसके किनारों को भी लाइट से सजा सकते हैं।
- इससे आपके घर के आस-पास लोगों को भी पता चलेगा कि यह आपका खास त्योहार है।
- लोग आपको मुबारकबाद देने आएंगे।
- इस तरह आप ईद पर बालकनी भी सजा सकते हैं। यह ईद पर बालकनी सजानेका भी अच्छा तरीका है।
दरवाजे की छत को सजाएं
- अगर आप दरवाजे को लाइटों से सजा चुके हैं, लेकिन दरवाजे के बाहर की छत को भी सजाना चाहते हैं, तो आप छोटे लैंप खरीदकर लाएं।
- दीवारों में ऊपर की तरफ छोटे-छोटे कील लगाएं और इन छोटे हैंगिंग लैंप को लटका दें।
- हैंगिंग लैंप की जगह आप हैंगिंग छोटे बल्ब का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- यह भी आपके दरवाजे का लुक सुंदर बना देंगे।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों