देश भर में ईद को लेकर खुशियों का माहौल है। ईद एक त्योहार है जो अपने साथ ढेर सारी खुशियां प्यार और मिठास लेकर आती है। इस खास दिन के लिए लोग नए-नए कपड़े बनाते हैं। ढेर सारे पकवान बनते हैं, इसके साथ ही इस मौके पर घरों को भी बड़ी ही खूबसूरती से सजाया जाता है। नई बेडशीट, नए पर्दे सब कुछ नया और खास होता है। वहीं अगर आप इस बार घर को कुछ नए अंदाज में डेकोरेट करना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लाएं हैं जिनकी मदद से आप अपने आशियाने में चार चांद लगा सकते हैं।
ईद पर इन खास तरीकों से करें घर की सजावट
View this post on Instagram
- घर को सजाने के लिए आप बलून का इस्तेमाल कर सकते हैं। आजकल मार्केट में एक से बढ़कर ईद मुबारक वाले बलून मिल रहे हैं। इसके साथ ही चांद के शेप वाला भी बैलून मिल रहा है। ईद के लिए इससे अच्छा डेकोरेशन क्या हो सकता है। यह आप घर के किसी भी कोने में लगाकर घर की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। और अच्छी बात यह है कि ये ज्यादा महंगे भी नहीं होते हैं।

- लिविंग रूम को खूबसूरत और फ्रेश दिखाने के लिए आप ताजे फूल और पौधे रख सकते हैं। फूलों को वास में सजाकर टेबल पर रखें। यह सजावट आपके रूम को काफी तरोताजा और खूबसूरत बना देगी।

- घर के कोने-कोने में आप छोटी-छोटी लैंप भी लगा सकते हैं। यह आपके घर को काफी एथनिक लुक दे सकता है। इन दिनों टी लाइट होल्डर और लालटेन ट्रेंड में हैं। उन्हें जलाने पर दीवारों पर शैडो बनती है इससे भी घर की खूबसूरती में चार चांद भी लग जाएगा।
यह भी पढ़ें-गार्डन में रखा मेटल फर्नीचर रहेगा चमकदार, बस इस तरह करें क्लीन
- इसके अलावा आप बालकनी और घर की दीवारों पर रंग बिरंगी खूबसूरत लाइट्स भी लगा सकते हैं। बाजार में आपको एक से बढ़कर एक शेप में ये लाइट्स मिल जायेंगी। इसके अलावा घर को रॉयल लुक देने के लिए आप परदे और कारपेट भी बिछा सकते हैं।
यह भी पढ़ें-DIY Hacks: अपने टेरेस को सुंदर बनाने के लिए छत पर पड़े पुराने लोहे के फर्नीचर को दें नया लुक
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक क
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों