Eid Al Adha के दिन इस तरह सजाएं अपने घर की बालकनी, राह चलते लोगों की नहीं हटेगी नजर

ईद का त्योहार नजदीक है, ऐसे में कई लोगों ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस खास पर्व में लोग लोग अपने घरों को सजाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

 

how to decorate balcony eid al adha

ईद-उल-अजहा या बकरी ईद के पर्व को बस कुछ ही दिन बचे हैं। मुस्लिम समुदाय के इस प्रमुख पर्व में हर कोई अपने घर को बेहद सुंदर तरीके से सजाना चाहता है। क्योंकि इस त्योहार को लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर मनाते हैं।

ऐसे में आप अपने घर और बालकनी को इस तरह सजाना चाहते हैं, जिससे हर कोई देखते ही तारीफ करें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिससे आपके घर की बालकनी बेहद सुंदर लगेगी। इसे देखने के बाद केवल पड़ोसी ही नहीं बल्कि आपका आखें पर हटेगी नहीं।

हैंगिंग लैंप

hanging lamp

  • अभी ईद आने में बस कुछ समय बचे हैं। ऐसे में आपको इन चीजों की पहले ही तैयारी कर लेनी चाहिए।
  • मार्केट में कई तरह के अलग-अलग हैंगिंग लैंप मिलते हैं।
  • आप बालकनी में हल्की लाल, नीले या पीले रंग की लाइट खरीद सकती हैं।
  • यकीन मानिए इससे आपकी बालकनी इतनी ज्यादा सुंदर लगेगी कि हर किसी की नजर आपके घर की तरफ जाएगी।

LED लाइट से करें डेकोरेशन

Eid Al Adha  decoration ideas

अगर आप लैंप पर खर्चा नहीं करना चाहते हैं, तो LED लाइट से अपनी बालकनी सजाएं। जिस तरह लोग दीवाली के त्योहार पर अपने घर को लाइटों से सजाते हैं, इस तरह आप भी ईद के खास मौके पर अपनी बालकनी को सजा सकते हैं। इस तरह की डेकोरेशन अगर बालकनी में होती है, तो हर किसी नजर आपके घर की तरफ एक बार तो जरूर ही पड़ती है। यह घर को सजाने का सबसे आसान तरीका है।

  • मार्केट में आपको हर्ट, स्टार और राउंड शेप जैसे कई तरह के LED लाइट के डिजाइन मिल जाएंगे।

रंग-बिरंगे दुप्टे और लाइट से सजाएं बालकनी

अगर आपकी बालकनी बड़ी है, तो आप बिना किसी चिंता के रंग-बिरंगे दुपट्टे और लाइट से बालकनी सजा सकते हैं।

  • सुंदर सजावट के बीच आप शाम के समय खाना भी परिवार के साथ मिलकर यहीं खाएं।
  • इस तरह से सब मिलकर जब खाना खाएंगे, तो वाकई ये पल आपके लिए यादगार होगा।
  • यह डेकोरेशन हर किसी को पसंद आएगी।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP