होलिका दहन के दिन चूल्हा पूजन का बहुत महत्व है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। चूल्हा अग्नि का प्रतीक है, और होलिका दहन के दिन अग्नि देवता की विशेष पूजा की जाती है। यह पूजा अग्नि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक प्राचीन परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि अग्नि की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। अब ऐसे में होलिका दहन के दिन अग्नि पूजा क्यों महत्वपूर्ण है और इस दिन पूजा का महत्व क्या है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
होलिका दहन के दिन चूल्हा पूजन की विधि
- सबसे पहले, नए मिट्टी के चूल्हे को साफ करें।
- गाय के गोबर से चूल्हे को लेपें।
- होलिका दहन के समय, चूल्हे को होलिका दहन स्थल पर ले जाएं।
- होलिका दहन की अग्नि से चूल्हे को प्रज्वलित करें।
- गेहूं की बालियां, जौ, चने, गुड़, और नारियल जैसी सामग्री चूल्हे में डालें।
- उसके बाद चूल्हे पर कलावा बांधें।
- पूजन करने के दौरान चूल्हे पर रोली और चावल अर्पित करें।
- चूल्हा के पास धूप और दीपक जलाएं।
- आखिर में चूल्हे का साथ-साथ मां अन्नपूर्णा की आरती करें।
होलिका दहन के दिन चूल्हा पूजन करने का महत्व
होलिका दहन की अग्नि को पवित्र माना जाता है। लोग इस अग्नि से अपने घर का चूल्हा प्रज्वलित करते हैं, ताकि परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे। इस दिन होलिका की अग्नि में नए फसल की भोजन बनाई जाती है और वहीं भोजन सबसे पहले मां अन्नपूर्णा को अर्पित किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन के दिन चूल्हे का पूजन करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। चूल्हा पूजन घर की सुख-समृद्धि और सुरक्षा के लिए किया जाता है।
यह बुरी शक्तियों को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा लाने का प्रतीक है।
इसे जरूर पढ़ें- Holi 2025: होली खेले हुए कपड़ों का बाद में क्या करना चाहिए?
होलिका दहन के दिन चूल्हा पूजन मंत्र
होलिका दहन के दिन चूल्हा पूजन करने के दौरान इन मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। इन मंत्रों का जाप करने से घर में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है और घर का अन्न भंडार भी भरा रहता है।
ऊं अग्नये नमः
ऊं सूर्याय नमः
ऊं ग्रामाधिपतये नमः
ऊं वास्तुपुरुषाय नमः
इसे जरूर पढ़ें - Holi 2025 Laddu Gopal Puja: होली के दिन लड्डू गोपाल को कौन से रंग का गुलाल लगाएं?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों