herzindagi
herzindagi wins digipub awards

HZ Moment of Pride: हरजिंदगी ने जीते 2 Digipub पुरस्कार, बेस्ट फीचर आर्टिकल और बेस्ट आर्टिकल सीरीज को मिला सम्मान

HZ Moment of Pride: हमें यह घोषणा करते हुए बहुत गर्व और खुशी हो रही है कि हरजिंदगी ने इस साल 2 अलग-अलग श्रेणियों में 2 पुरस्कार जीते हैं।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-07-28, 16:26 IST

HZ Moment of Pride: पत्रकारिता करते वक्त समाज सुधार को मुख्य बिंदु में रखना बहुत जरूरी है। इसी विचार को बढ़ावा देने के लिए हर साल पत्रकारों को डिजीपब पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। साल 2023 में हरजिंदगी टीम को 2 डिजीपब पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह डिजीपब अवार्ड्स का चौथा संस्करण है, जो वेब प्रकाशकों के लिए भारत का शीर्ष सम्मान है। 

हरजिंदगी को बेस्ट फिचर आर्टिकल के लिए मिला गोल्ड 

herzindagi wins best feature article digipub award

  • हरजिंदगी हिंदी के "क्या होता है महिलाओं का खतना? ये रिवाज है या फिर बेरहमी का एक तरीका?" आर्टिकल को डिजीपब द्वारा बेस्ट फीचर आर्टिकल में गोल्ड अवार्ड दिया गया। 
  • लेख के बारे में पढ़ें: इस लेख में महिला खतना या फीमेल जेनिटल म्यूटिलेशन की बात की गई है। खतना रिवाज में छोटी लड़कियों के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड या फिर उस्तरे से थोड़ा सा काटा जाता है। UN की रिपोर्ट की मानें तो ये चार तरह से किया जाता है। या तो लड़कियों की क्लिटोरिस को पूरा काट दिया जाता है, या तो क्लिटोरिस का ऊपरी हिस्सा काटा जाता है, या तो वेजाइना को थोड़ा सिल दिया जाता है या फिर इसमें छेद किया जाता है।  

हरजिंदगी ने जीता बेस्ट आर्टिकल सीरीज का अवार्ड 

herzindagi digipub award

  • हरजिंदगी इंग्लिश की "Being A Brown Daughter" सीरीज को डिजीपब द्नारा बेस्ट आर्टिकल सीरीज का अवार्ड दिया गया। इस सीरीज में ऐसे रूढ़िवादी विषयों की बात की जाती है, जिनका महिलाओं की जिंदगी में सामना करना पड़ता है। 
  • सीरीज के बारे में पढ़ें: आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा, "लड़कियां पराया धन होती हैं".."लड़कियां इन कामों को नहीं कर सकती"..महिलाओं को पूरे परिवार को खाना खिलाने के बाद में खाना चाहिए।" इन सभी विचारों को केंद्र में रखकर ही इस सीरीज को बनाया गया था। 

जागरण न्यू मीडिया ने जीते 4 Digipub पुरस्कार 

jagran new media t digipub award

  • महिलाओं का खतना क्या है? - सर्वश्रेष्ठ फीचर आलेख (हरजिंदगी) 
  • बिंग आ ब्राउन डॉटर - सर्वश्रेष्ठ लेख श्रृंखला (हरजिंदगी)  
  • लिंक्डइन इंडिया के सहयोग से रोके ना रुके - बेस्ट सेक्शन 
  • जागरण प्राइम इन्वेस्टिगेशन - सर्वश्रेष्ठ खोजी स्टारी 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

Photo Credit: HerZindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।