एक हेल्दी और लॉन्ग टर्म रिलेशन को मेंटेंन करना इतना भी आसान नहीं होता। इसके लिए दोनों की पार्टनर्स को कई तरह के efforts करने पड़ते हैं। आमतौर पर, हम सभी अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कई तरह की कोशिशें करते हैं। कई बार आप इंटरनेट पर रिलेशनशिप गोल्स या हैप्पी कपल्स के बारे में बहुत कुछ सुनती व पढ़ती होंगी और उन खुशियों को अपने रिश्ते में शामिल करने का ख्याल आपके मन में भी आता होगा। लेकिन मैं आपको बता दूं कि जब दो लोग एक जैसे नहीं हो सकते तो दो कपल्स का आपसी रिश्ता एक जैसा कैसे हो सकता है। आमतौर पर हम सभी यही गलती कर बैठते हैं। कोई भी जोड़ा कभी परफेक्ट नहीं कहा जा सकता क्योंकि एक व्यक्ति के तौर पर हम सभी में कुछ ना कुछ खामियां हैं। इतना ही नहीं, समय के साथ रिश्ते में भी बदलाव आता है और फिर हमें लगता है कि हमारी कुछ आदतें रिलेशन को toxic बना रही हैं। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है।
इसे जरूर पढ़ें-रिलेशनशिप में ऐसा व्यवहार बर्दाश्त ना करें
आपको शायद जानकर हैरानी हो, लेकिन ऐसी कई रिलेशनशिप हैबिट्स होती हैं, जिन्हें हम toxic समझते हैं, पर वास्तव में वह रिश्ते के लिए अच्छी मानी जाती हैं। आज मैं आपको ऐसी ही कुछ relationship habits के बारे में बता रही हूं। हो सकता है कि इस लेख को पढ़ने के बाद आपका अपने रिश्ते को देखने व समझने का तरीका थोड़ा बदल जाए-
दिल दुखाना
आप भले ही अपने पार्टनर को कितना भी प्यार करती हों, लेकिन ऐसा नहीं है कि आपकी बातों से कभी आपके पार्टनर का दिल नहीं दुखेगा या फिर उनकी बातों ने आपका दिल नहीं दुखाया होगा। यह बेहद नार्मल है। कई बार लोग अपने पार्टनर का दिल ना दुखाने के चक्कर में अपने मन की बात मन में ही रखते हैं या फिर वह खुद को खुलकर एक्सप्रेस नहीं कर पाते। जिसके कारण उनके बीच धीरे-धीरे दूरी बढ़ने लगती हैं।
वहीं, दूसरी ओर अगर आप सच कह देती हैं तो इससे आपके पार्टनर को थोड़ा बुरा लग सकता है, पर वह यकीनन आपकी सच्चाई की कद्र करेंगे। साथ ही इससे आपका रिश्ता पहले से भी अधिक मजबूत बनेगा।
अलग समय बिताना
आमतौर पर लोग मानते हैं कि हैप्पी कपल्स अपना अधिकतर समय एक साथ बिताते हैं या फिर वह अपनी एक्टिविटी मिलकर करते हैं। इसलिए यह माना जाता है कि कपल्स को अपना समय साथ ही बिताना चाहिए। लेकिन अगर आप कुछ वक्त अलग बिताना पसंद करती हैं तो यह toxic नहीं है, बल्कि एक हेल्दी रिलेशनशिप हैबिट है।
भले ही आप दोनों एक रिश्ते में हैं, लेकिन इस रिश्ते से बाहर भी आप दोनों की ही अपनी जिन्दगी है, जिसे आप दोनों को जीना चाहिए। इसके अलावा जब आप हमेशा ही साथ रहेंगे तो आपके पास ना तो करने के लिए कुछ नया होगा और ना ही बताने के लिए कुछ। ऐसे में आपका रिश्ता काफी नीरस और बोझिल हो जाएगा।
समस्या सुलझाना
जैसा कि मैंने पहले भी कहा कि कोई भी कपल कभी परफेक्ट नहीं होता। जब दो अलग-अलग पर्सनैलिटी के लोग साथ मिलकर रहते हैं तो ऐसी कई चीजें होती हैं, जो उनके बीच तनाव पैदा कर सकती हैं। जरूरी नहीं है कि आप दोनों की पसंद-नपसंद एक जैसी हो। ऐसे में किसी बात पर बहस होना स्वाभाविक है। लेकिन अधिकतर कपल मानते हैं कि उनके बीच की सभी समस्याएं सुलझ जाएं ताकि वह एक परफेक्ट कपल बन जाएं।
इसे जरूर पढ़ें-टॉक्सिक वर्कप्लेस बना सकता है आपको बीमार, इस संकतां से पहचानें वर्क एनवायरनमेंट
अगर आप भी ऐसा ही सोचती हैं तो आप गलत हैं। कुछ प्रॉब्लम्स को यूं ही छोड़ देना या उनके साथ जीना वास्तव में ज्यादा अच्छा है। दरअसल, हर व्यक्ति का अपना एक बेसिक नेचर होता है, जिसे वह खुद भी नहीं बदल सकते। अगर आप परफेक्शन की चाहत रखेंगी तो वह आपके रिश्ते में तनाव बढ़ाएगा। थोड़ा imperfection वास्तव में आपके रिलेशन के लिए काफी अच्छा है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों