स्टेज परफॉर्मेंस से लेकर कान्स तक, जानिए सपना चौधरी की प्रेरणादायक कहानी

आज हम आपको हरियाणवी डांसर और स्टेज परफॉर्मर सपना चौधरी की प्रेरणादायक कहानी के बारे में बताने वाले हैं। 

 

sapna choudhary journey

अंतरराष्ट्रीय स्तर के कान फिल्म फेस्टिवल में हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी ने भी अपना जलवा दिखाया है। सपना चौधरी कान फिल्म महोत्सव में भाग लेने वाली पहली हरियाणवी स्टेज कलाकार हैं।कई लोग उनकी इस उपलब्धि को लेकर बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाईयां भी मिल रही हैं।

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और यूपी जहां भी उनका प्रोग्राम आयोजित होता है वहां हजारों की तादाद में लोग मौजूद होते है। स्टेज परफॉर्मेंस ही नहीं आज तो उनके म्यूज़िक वीडियोज़ भी सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहे हैं। देश ही नहीं विदेश के लोग भी उनके फैंस है। Cannes में उनकी एंट्री के बाद से उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है। आज हम आपको उनकी स्ट्रगल स्टोरी के बारे में बताने वाले है।

ढाई हजार में रातभर गाती थीं सपना चौधरी

सपना चौधरी ने खुद एक बार इस बात का खुलासा किया था कि बचपन की आर्थिक तंगी के कारण काम करना शुरू कर दिया था। उस समय सपना को एक रात के नौ बजे से सुबह पांच तक के कार्यक्रम के ढाई हजार रुपए मिला करते थे।

यह भी पढ़ें-ये हैं बिग बॉस शो के बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले कुछ सवाल

मजबूरी ने बनाया डांसर

अभिनेत्री कभी खुद से डांसर नहीं बनना चाहती थी। आर्थिक मजबूरी के कारण अभिनेत्री को डास भी करना पड़ा। हालांकि, अभिनेत्री का डांस करने का अंदाज भी काफी खास है। वह सूट पहनकर ही डांस करती है। उनकी इस चीज को लेकर उनकी तारीफ खुद सलमान खान भी कर चुके है।

यह भी पढ़ें- जानें उन कपल्स के बारे में जिन्होंने बिग बॉस शो में की शादी

Bigg Boss 11 से मिली पॉपुलैरिटी

अभिनेत्री को बिग बॉस से काफी अच्छी लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘जर्नी ऑफ़ भांगओवर’ के आइटम सॉन्ग ‘लव बाइट’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब अभिनेत्री सपना किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP