सोमवती अमावस्‍या 2020: जानें शुभ मुहूर्त और राशि के अनुसार करें शिव जी की पूजा

अपनी राशि के अनुसार पंडित जी से जानें सोमवती अमावस्‍या के दिन कैसे करनी चाहिए आपको भगवान शिव की पूजा।

somvati amavasya  pictures

सावन का महीना शुरू होते ही त्‍योहारों की झड़ी सी लग जाती है। सावन के महीने के सभी सोमवार तो खास होते ही हैं, साथ ही इस महीने में पड़ने वाले त्‍योहारों का भी अलग ही महत्‍व होता है। इस वर्ष का सावन वैसे भी विशेष है क्‍योंकि इस बार सावन की शुरूआत सोमवार से हुई है और इसका अंत भी सोमवार से ही होगा। इतना ही नहीं इस बार सोमवती अमावस्‍या भी सोमवार 20 जुलाई को पड़ रही है। हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्‍या का विशेष महत्‍व है। भोपाल के ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी पोद्दार बताते हैं, 'वैसे तो सावन में पड़ने वाली अमावस्‍या को हरियाली अमावस्‍या कहा जाता है, मगर अमावस्‍या सोमवार के दिन पड़ जाए तो वह सोमवती अमावस्‍या हो जाती है। इस साल ऐसा 20 वर्षों बाद हो रहा है कि अमावस्‍या सोमवार के दिन पड़ रही है। इसके साथ ही इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग और पुनर्वसु नक्षत्र का योग भी बन रहा है। इतना ही नहीं, अमावस्या के दिन 5 ग्रह चंद्र, बुध, गुरु, शुक्र और शनि अपनी-अपनी राशियों में रहेंगे, यह सभी शुभ संकेत हैं। इस दिन शुभ मुहूर्त में अपनी राशि के अनुसार शिव जी की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। '

इसे जरूर पढ़ें: Sawan 2020 Rashifal: शुभ फल प्राप्‍त करने के लिए राशि अनुसार इस तरह करें शिव जी की पूजा

शुभ मुहूर्त

अमावस्या प्रारंभ- 20 जुलाई सुबह 11:42 से

अमावस्या समाप्त- 20 जुलाई को रात 11 बजकर 4 मिनट 1 सेकंड तक।

क्‍या है महत्‍व

इस दिन स्नान-दान करने का विशेष महत्व होता है। पंडित जी कहते हैं, 'कोविड-19 संक्रमण की वजह से इस बार गंगा स्‍नान करने न जाएं। बल्कि नहाने के पानी में ही कुछ बूंदें गंगा जल की मिला लें। हां, आप अपनी इच्‍छा अनुसार अन्‍न-धन का दान जरूर कर सकते हैं।'

इसे जरूर पढ़ें: Sawan 2020: 6 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का महीना, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

राशि अनुसार शिव जी की पूजा

Horoscope  somvati amavasya  one

मेष

मेष राशि के जातकों को इस दिन शिव जी पर दूध चढ़ाना चहिए एंव रूद्राष्टक का पाठ करना चाहिए।

वृष

यदि आपकी राशि वृष है तो आपको इस दिन शिवजी को उनके प्रिय बिल्वपत्र चढ़ाने चाहिए, साथ ही नागेश्वराय मन्त्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

Horoscope  somvati amavasya  images two

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को इस सोमवती अमावस्‍या पर भगवान शिव जी का अष्टगंध से तिलक करना चाहिए और पूरे दिन ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते रहना चाहिए।

कर्क

यदि आपकी राशि कर्क है तो गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक करें, साथ ही गणेश स्त्रोत का पाठ करें। इससे आपको मनचाहा फल मिलेगा।

Horoscope  somvati amavasya   date in india leo

सिंह

सिंह राशि के जातकों को पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इतना ही नहीं आपको पूरे दिन पंचाक्षरी मन्त्र का जाप करते रहना चाहिए।

कन्या

इस राशि के जातकों को भगवान शिव के लिंग पर बिल्वपत्र व भांग चढ़ानी चाहिए। साथ ही आपको सोमवती अमावस्‍या के दिन शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।

Horoscope  somvati amavasya

तुला

इस दिन दूध व शहद से शंकर जी का अभिषेक करके तुला राशि के जातक भगवान शिव से मनचाहा फल प्राप्‍त कर सकते हैं। साथ ही आपको रूद्राष्टक का पाठ करना चाहिए।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को इस वर्ष सोमवती अमावस्‍या के दिन भगवान शिव को लाल फूल, धतूरा व भांग चढ़ानी चाहिए। इसके साथ ही आपको महामृत्युजंय मन्त्र का जाप भी करना चाहिए। यदि आपकी सेहत पर कोई संकट है तो वह टल जाएगा।

Horoscope  somvati amavasya  dhanu

धनु

धनु राशि के जातकों को इस दिन भगवान शिव को पीले फूल, अष्टगंध, धतूरा आदि अर्पित करना चाहिए और शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।

मकर

सोमवती अमावस्‍या के दिन मकर राशि के जातकों को भगवान शिव जी का दही से अभिषेक करना चाहिए। साथ ही लघु मृत्युजंय का जाप करना चाहिए।

Horoscope  somvati amavasya  india calendar meen

कुम्भ

कुम्‍भ राशि के जातकों को अष्टगंध, शमी की पत्ती, घतूरा, फल-फूल से भगवान शिव का पूजन करना चाहिए। साथ ही आपको पंचाक्षरी मन्त्र का जाप भी करना चाहिए।

मीन

गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक कर के मीन राशि के जातक सोमवती अमावस्‍या के दिन शिव जी का आशीर्वाद पा सकते हैं। इतना ही नहीं आपको नागेश्वराय मन्त्र का जाप भी करना चाहिए।

धर्म,व्रत, तीज-त्‍योहारों से जुड़ी रोचक जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहें Herzindagi।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP