रंग पंचमी, हिन्दू धर्म में मनाया जाने वाला एक खास पर्व है, जो होली के पांचवें दिन, यानी फागुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। रंग पंचमी को देव होली के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है, लेकिन इस त्योहार का खास मकसद रिश्तों के बीच खुशियां, उत्साह और एकता को साझा करना होता है। वहीं, इस साल 30 मार्च 2024 को रंग पंचमी मनाई जाएगी।
ऐसी मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन भगवान कृष्ण ने राधा से प्रेम का इजहार किया था। इस दिन खास तौर पर उत्तर प्रदेश के बृज क्षेत्र में गोपियां और गोप प्रतीकात्मक तौर पर राधा-कृष्ण के साथ रंगों से खेलते हैं। इसके साथ रंगों का त्योहार उत्तर भारत में खेला जाता है। रंग पंचमी को श्रीकृष्ण और राधा के प्रेम की याद में भी मनाई जाती है। इस दिन, लोग रंगों के गुलाल और पाउडर से एक दूसरे पर रंग फेंकते हैं और एक दूसरे के साथ खुशियां मनाते हैं। यह पर्व समाज में एकता, प्यार और मित्रता की भावना को बढ़ावा देता है।
एक अन्य मान्यता यह भी है कि रंग पंचमी के दिन भगवान शिव ने तांडव किया था। इस तांडव से निकली हुई ऊर्जा को शांत करने के लिए देवताओं ने रंगों का इस्तेमाल किया था। यही वजह है कि इस त्योहार को देव होली से भी जाना जाता है।
रंग पंचमी को बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी मानी जाती है। इस दिन लोग रंगों से खेलकर बुराई को दूर करते हैं और अच्छाई का स्वागत करते हैं। यह पर्व फागुन महीने के आखिर में सीता-राम के प्रेम को भी याद दिलाता है। साथ ही रंग पंचमी वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक भी है। इस दिन लोग रंगों से खेलकर वसंत ऋतु का स्वागत करते हैं।
रंग पंचमी विशेज इन हिंदी (Rang Panchami Wishes in Hindi)
रंगों की फुहारों से भरा हो जीवन,
खुशियों की बहार हो हर पल
देव होली की शुभकामनाएं
Happy Rang Panchami 2024
रंगों से खेले होली,
मन से भूलें सब गिले-शिकवे
आओ यारों फिर से हम एक संग हो खेले होली
रंग पंचमी का ढेरों बधाई
Happy Rang Panchami 2024
रंग पंचमी के पावन पर्व पर,
आपको और आपके परिवार को ढेरों खुशियां मिलें।
आपका परिवार रंगमय हो जाए।
इसे भी पढ़ें: Holi Wishes & Quotes 2024: इस होली अपने प्रियजनों को भेजे ये मजेदार होली की शुभकामनाएं संदेश
रंग पंचमी कोट्स इन हिंदी (Rang Panchami Quotes in Hindi)
जीवन में हर एक कदम पर हैं अनेक रंग
हम सबके जीवन में मिलते हैं जो हर तरंग,
खुशियों से भर दे जो प्रेम के रंग,
वही तो है त्योहारों में लगा अपनों को पक्का रंग।
देव होली की शुभकामनाएं।
रंग रंगीन दिन
खुशियों की बहार,
रंग पंचमी के पावन अवसर पर
मिले आपको सबको प्यार।
रंग पंचमी की शुभकामनाएं
Happy Rang Panchami 2024
रंग पंचमी के इस पावन अवसर पर
आपकी जिंदगी में नई उमंगें आएं,
और आप खुशियों से भर जाएं।
देव होली की शुभकामनाएं
रंग पंचमी मैसेज इन हिंदी (Rang Panchami Message in Hindi)
कोई मारे बालकनी से पिचकारी,
कोई हवाओं में उड़ाएं गुलाल
यही तो है रंगो का त्योहार,
जो जीवन में रंग दे हरा-पीला और लाल
रंग बरसे,
हर खुशी हो आपके पासे।
रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Rang Panchami 2024
देव होली का त्योहार है रंगों का त्योहार
यह प्रेम, उल्लास और भाईचारे का त्योहार है,
आओ हम सब मिलकर इस त्योहार को मनाएं
इसे भी पढ़ें: Hindu New Year 2024: हिंदू नववर्ष के दिन घर लाएं ये चीजें, धन-धान्य में होगी वृद्धि
रंग पंचमी स्टेटस इन हिंदी (Rang Panchami Status in Hindi)
रंगों की बारिश में खो जाओ,
मिलकर कोई ऐसा गीत गाओ
साल भर बाद है आने वाला
मन भर के खेलो रंग पंचमी का है गुलाल
शुभ रंग पंचमी
रंगों की उमंग
खुशियों की धूम,
रंग पंचमी का त्योहार है
Happy Rang Panchami 2024
रंगों की उड़ान हो
खुशियों का तूफान हो,
रंग पंचमी का त्योहार हो
रंगों से भरा हर पल हो।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों