Holi Wishes Quotes and Message: रंगों का त्योहार होली हर किसी के लिए एक खास अवसर होता है। इस दिन लोग जमकर रंग खेलते हैं और उत्साह के साथ इसे मनाते हैं। होली का संबंध भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी से जुड़ा हुआ है, जिससे इस पर्व का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।
यह त्योहार लोगों को गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे से गले मिलने और रंग लगाने का अवसर देता है। अगर आपके प्रियजन इस होली पर आपके साथ नहीं हैं, तो आप उन्हें खास शुभकामनाएं और संदेश भेजकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं। प्यार और अपनापन जताने के लिए आप इनमें से कोई खूबसूरत संदेश चुन सकते हैं।
1. फाल्गुन की बहार,
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,
रंग बरसे नीले हरे लाल,
मुबारक हो आपको छोटी होली का त्यौहार
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
2. रूठा है कोई तो आज उसे मनाओ,
आज तो सारी गलती भूल जाओ
लगा दो आज दोस्ती का रंग सबको यारों,
आज होली मनाओ तो ऐसी मनाओ
Happy Holi 2025!
3. लाल गुलाबी रंग गुलाल उड़ रहा,
झूम रहा है सारा संसार,
खुशियों की आई है बहार अपार,
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
4. खा के गुजिया
पी के भंग
लगा के थोड़ा थोड़ा-सा रंग
बजा के ढोलक
मृदंग खेलें होली
हम तेरे संग !
Happy Holi 2025!
5. त्योहार है ये खुशियों का
जब सारे रंग खिलते हैं
उल्लास और उमंग से सब संग मिलते हैं
होली के शुभ अवसर पर आप सभी को ढेरों बधाइयां
होली 2025 की बधाई!
6. रंगों की बौछार हो, खुशियों की बहार हो,
गिले-शिकवे मिटाकर, सबके दिलों में प्यार हो।
होली मुबारक!
इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं होली के त्योहार का इतिहास और महत्व
7. निकलो गलियों में बना कर टोली
भिगा दो आज हर एक की झोली
कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले लगा लो
वरना निकल लो, लगा के रंग कह के हैप्पी होली 2025
8. हवाओं के साथ अरमान भेजा है
नेटवर्क के ज़रिये पैगाम भेजा है
वो हम हैं जिसने सबसे पहले
होली का राम-राम भेजा
Happy Holi 2025!
9. वसंत ऋतु की बहार,
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,
रंग बरसे नीले हरे लाल,
मुबारक हो होली का त्योहार
10. मथुरा की खुशबू,
गोकुल का हार।
वृन्दावन की सुगंध,
बरसाने की फुहार..
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।
इसे भी पढ़ें: क्यों होली के दिन सबसे पहले किसी के भी पैरों पर लगाना चाहिए रंग?
11. गुलाल की लहर हो, अपनों का संग हो,
मस्ती में झूमे दिल, खुशियों की रंगत संग हो।
हैप्पी होली!
12. राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी
ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली
मुबारक हो आपको रंग भरी होली
होली 2025 की शुभकामनाएं।
13. नेचर का हर रंग आप पे बरसे
हर कोई आपसे होली खेलने को तरसे
रंग दे आपको मिल के सारे इतना
कि आप वो रंग उतारने को तरसें
होली 2025 की शुभकामनाएं।
14. रास रचाये गोकुल में कन्हैया
होली में बन जाए रंग रसिया
सजाए रंगों का साज हर एक द्वारे
आज भी गोपियां रंग लिए कान्हा की राह निहारें
होली की शुभकामनाएं।
15. पिचकारी की धार हो, रंगों की फुहार हो,
मिठास भरे रिश्ते, होली का उपहार हो।
शुभ हो ये होली!
16. रंग बरसे हर गली-मोहल्ले,
मिठास घुले गुझिया के छल्ले,
मन में उमंग, होठों पे हंसी,
होली लाए खुशियों की कली!
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।