Mothers Day Wishes & Quotes in Hindi: वह मां ही है जिसके रहते जिंदगी में कोई गम नहीं है...दुनिया साथ दे या न दे...मां का प्यार कभी कम नहीं होता...Happy Mother's Day 2025
मां तो हमेशा खास होती है। इसलिए ही तो वो हमारी पहली गुरु, पहली दोस्त और पहली साखी होती है। उनके आगे हम कुछ भी बोल देते हैं, वो हमें कभी भी जज नहीं करती हैं। जब भी हमें चोट या दर्द होता है तो हमारे मुंह से सबसे पहला शब्द ही मां निकलता है। हर बच्चे के लिए वो अपने दिल में बराबर का प्यार रखती है।
कभी भी उन्हें भूखा नहीं सोने देती और उनके उठने से पहले खुद उठकर उनके सारे काम खत्म कर देती है। अपने आपको भूलकर बच्चों के लिए जीना जानती है मां। मां के इसी प्यार और समपर्ण को याद करते हुए। इस मदर्स डे उन्हें प्यार भरे संदेश भेजें।
उन्हें स्पेशल फील करनाएं। इसके बाद देखिएगा मां का दिल कैसे खिल उठेगा। अगर आप भी अपनी प्यारी मां को मैसेज के माध्यम से मदर्स डे की बधाई देना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं। आइए देखते हैं।
1. तुम मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी गुरु, मेरी रक्षक हो
इसलिए आप हमेशा हमारे दिल के पास रहती हो।
Happy Mother's Day 2025
2. जिंदगी की पहली टीचर होती है मां
जिंदगी की पहली दोस्त होती है मां
जिंदगी भी मां क्योंकि
जिंदगी देने वाली भी होती है मां।
हैप्पी मदर्स डे 2025
3. सारी दुनिया देख ली आंखों से
लेकिन सुकून मिला मां बस तेरे आंचल में।
हैप्पी मदर्स डे 2025
4. मां शब्दों से परे है, मां एक एहसास है
जिसके बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं है।
Happy Mother's Day 2025
5. दुआ देने वाले कई लोग होते हैं
लेकिन दिल से दुआ देने वाली सिर्फ मां होती है।
हैप्पी मदर्स डे 2025
6. वह मां ही है जिसके रहते जिंदगी में कोई गम नहीं है
दुनिया साथ दे या न दे
मां का प्यार कभी कम नहीं होता।
Happy Mother's Day 2025
7. मिलने को तो हजारों लोग मिल जाएंगे
लेकिन मां जैसा अनमोल रत्न दोबारा नहीं मिलता
इसे हमेशा संभाल कर रखना, क्योंकि मां बोलने का दोबारा अवसर कभी नहीं मिलता।
हैप्पी मदर्स डे 2025
इसे भी पढ़ें: Mothers Day Shayari 2024: मदर्स डे पर इन खूबसूरत शायरी के माध्यम से आप भी मां के साथ खुशियां बांटे
8. चाहें बदल जाएं समय और संसार
पर कभी नहीं बदलता मां का व्यवहार और प्यार
हर खुशी से बढ़कर करती हैं आप हमें प्यार।
Happy Mother's Day 2025
9. हालातों से लड़ना सिखाती है मां
हर मुश्किल को अपनी बातों से आसान बनाती है
जिंदगी जीने का सही सार बताती है मां।
Happy Mother's Day 2025
10. मेरी भूख का तुझे ख्याल है
खाना खा लिया बस यही सवाल है
मां तेरा प्यार दुनिया में सबसे बेमिसाल है।
Happy Mother's Day 2025
11. मां की गोद ही है वो जन्नत
जहां मिलता है हर गम का मरहम।
हैप्पी मदर्स डे 2025
इसे भी पढ़ें: Mother's Day 2024: आखिर मई महीने के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है 'मदर्स डे'
12. उसके रहते जीवन में नहीं रहता कोई गम
जब भी आएं आंखों में आंसू वो रहती है हमेशा संग
यही होती है मां और उसका प्यार जो कभी हमारे लिए नहीं होता कम।
Happy Mother's Day Maa
13. हर औरत में छुपी होती है एक मां
जिसको भी देखना तेहजीब से देखना।
हैप्पी मदर्स डे 2025
14. मांग लू यह मन्नत कि
फिर यही जहां मिले
फिर वही गोद और वही मां मिले।
Happy Mother's Day 2025
15. रुके तो चांद जैसी है मां
चले तो हवाओं जैसी है मां
वह मा ही है जो धूप में भी छांव जैसी है।
Happy Mother's Day 2025
मदर्स डे 2025: इस मदर्स डे को स्पेशल बनाने के लिए जानें आप क्या गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही, पढ़ें उनकी पसंदीदा मूवी, सॉन्ग के साथ कैसे करें एन्जॉय। Herzindagi के कैंपेन 'Maa Beyond Stereotypes' से जुड़ें और सदियों से चली आ रही रूढ़िवादी सोच को बदलें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।