
मकर संक्रांति अब आने वाले 56 सालों तक 15 जनवरी को मनाई जाएगी। इसका अर्थ है कि साल 2080 तक अब 15 को ही मकर संक्राति का पर्व पड़ेगा। इन साल के बीत जाने के बाद मकर संक्रांति 1 दिन और आगे बढ़ जाएगी और आगे चलकर 16 जनवरी को यह पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व भारत के सबसे खास त्योहारों में से एक माना जाता है, इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यह इस साल का सबसे पहला और सबसे बड़ा त्योहार है। इस पर्व को कई जगहों पर पोंगल, बिहू या लोहड़ी के नाम से भी बुलाते हैं। इस खास मौके पर लोग अपने घरों में अलग-अलग चीजें बनाते हैं, जैसे तिल-गुड़ के लड्डू, खिचड़ी, चूड़ा-दही और मिठाइयां। हर किसी का त्योहार मनाने का तरीका अलग है। जो लोग अपने परिवार और दोस्तों से दूर हैं और वह इस पर्व को उनके साथ सेलिब्रेट करने की इच्छा रखते हैं, वह अपनों को विशेज और कोट्स के जरिए शुभकामनाएं भेजते हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अलग-अलग तस्वीरों के साथ मकर संक्रांति पर विशेष और कोट्स भी शेयर करते हैं। आज के इस आर्टिकल में आप कुछ अच्छे और नए मकर संक्रांति विशेस कोट्स पढ़ सकते हैं।
1- मकर संक्रांति पर यही दुआ हमारी,
सूरज की किरणें दें नया उजाला,
हर दिन बने खुशियों वाला।
दूर हो दुख, पास आए खुशहाली।

2- हर मुश्किल से आगे हम बढ़ें
पतंगों की उड़ान संग सपने उड़ें,
मकर संक्रांति लाए जीवन में रंग,
हर पल हो मीठा तिल-गुड़ सा संग।
3- मकर संक्रांति लाए खुशियां अपार,
तिल में मिठास, गुड़ में प्यार,
पतंगों से भरा हो आसमान।
सदा मुस्कुराए आपका जहान।
हैप्पी मकर संक्रांति!
4- तिल-गुड़ की मिठास रिश्तों में घुले,
मन से सारे गिले-शिकवे धुले।
मकर संक्रांति पर यही पैगाम,
साथ रहे हमेशा प्यार और सम्मान।
5- पतंगों संग उड़ें उम्मीदें सारी,
हर दिन हो खुशियों की तैयारी।
मकर संक्रांति पर दिल से दुआ,
आपकी जिंदगी हो सदा खुशहाल।

6- मकर संक्रांति का ये पावन त्योहार आया,
सर्दी की ठंड अब होने लगी कम,
खुशियों की धूप छाए हरदम।
लाए जीवन में नई बहार।
7- सूरज की किरणें दें नया उजाला,
हर दिन बने खुशियों वाला।
मकर संक्रांति पर यही दुआ हमारी,
दूर हो दुख, पास आए खुशहाली।
8- पतंगों की उड़ान संग सपने उड़ें,
हर मुश्किल से आगे हम बढ़ें।
मकर संक्रांति लाए जीवन में रंग,
हर पल हो मीठा तिल-गुड़ सा संग।
9- अग्नि की लौ में जले गम सारे,
खुशी आए जीवन में उजियारे।
तिल-गुड़ सी मीठी हो हर बात,
पर्व मनाएं मिलकर दिन-रात।

10- अलाव की गर्माहट, अपनों का साथ,
खुशी से झूमे हर एक जज़्बात।
तिल-गुड़ की मिठास घुले रिश्तों में,
रहे प्यार सदा हर एक बात।
11- अग्नि के चारों ओर खुशियां नाचें,
हर चिंता खुद-ब-खुद भाग जाए।
तिल-गुड़ खाकर मीठे बनें रिश्ते,
हर दिल बस मुस्कुराए।
12- जलती अग्नि दे नई पहचान,
दूर करे जीवन का अंधकार।
तिल-गुड़ सी मिठास भरे मन में,
खुशी बने हर दिन का त्योहार।
13- अग्नि की गर्मी, सर्दी से जंग,
खुशी भरे हर पल, हर रंग।
तिल-गुड़ के जैसे मीठे बनें हम,
प्यार रहे रिश्तों के संग।
इसे भी पढ़ें- Makar Sankranti 2026 Daan: मकर संक्रांति के दिन करें इन चीजों का दान, पितृदोष से मिलेगा छुटकारा
14- अग्नि कहे-सब छोड़ो पीछे,
खुशी को आज गले लगाओ।
तिल-गुड़ सा मीठा मन रखकर,
हर नए दिन को मुस्कान बनाओ।

15- अलाव जले, दिल खिले,
खुशी हर कोने में सजे।
तिल-गुड़ की मिठास संग लाई है,
यह मौसम प्यार के मजे।
16- सर्दी जाए, धूप मुस्काए,
खुशियों की बहार साथ लाए।
मकर संक्रांति के इस पावन दिन,
हर सपना साकार हो जाए।
17- सूरज की सुनहरी किरणों ने दिया ये पैग़ाम,
उत्तरायण में बदला है अब जीवन का हर नाम।
आसमान में लहराती पतंग कहे आज यही बात,
उम्मीदों की ऊंचाई पर रखो अपने हर जजबात।
Happy Makar Sankranti 2026

18- पतंग की डोर हाथ में, सूरज सिर पर मुस्काए,
मकर संक्रांति का पर्व लाए खुशियों की सौगात,
हर मुश्किल कट जाए जब हौसले उड़ान भर पाए।
नई शुरुआत करे जीवन, मिटे हर पुरानी बात।
Makar Sankranti 2026 ki Shubhkamnaye
19- तिल-गुड़ की मिठास, रिश्तों का प्यार,
पतंगों से सजा है नीला आसमान।
नई शुरुआत का है ये त्यौहार,
मकर संक्रांति करे जीवन आसान।
20- उत्तरायण की आई बहार,
सूरज ने बढ़ाया उजाले का प्यार।
हर मन में उम्मीद जगी आज,
मकर संक्रांति लाए खुशियों का राज।

21- आया पावन पर्व सुहाना, संक्रांति का मेल है,
आसमान में रंग-बिरंगी, पतंगों का खेल है।
सूरज ने बदली है दिशा, उत्तर की ओर चले हैं,
ठंड की ठिठुरन कम हुई, सुनहरे दिन अब खिले हैं।
22- उड़े पतंग अरमानों की, छुए गगन की ऊंचाई,
मिले सभी को प्यार यहां, गूंजे बस बधाई।
हृदय में मिठास घुले, जैसे तिल में गुड़ का साथ,
खुशियां लेकर आए ये दिन, थामे सबका हाथ।
23- तिल-गुड़ की मिठास और पतंगों की आस,
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का खास अहसास
उड़ती पतंगों के संग, आपका जीवन भी भरे नए रंग।
हैप्पी मकर संक्रांति!
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।