herzindagi
Makar Sankranti quotes and shayari

Makar Sankranti Quotes & Shayari 2026: गुड़ की मिठास सी हो जिंदगी, तिल सा मजबूत हो रिश्ता...मकर संक्रांति पर इन शायरी और कोट्स से अपनों को भेजें शुभकामनाएं

Makar Sankranti Quotes 2026: 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को शायरी और मैसेज भेजकर इस दिन की बधाई देते हैं। इस लेख में हम आपके लिए कुछ चुनिंदा शायरी लेकर आए हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-01-15, 05:23 IST

Makar Sankranti Status 2026: "काटे न कोई पतंग आपकी, टूटे न कभी विश्वास की डोर, छुओ आप आसमान की ऊंचाइयों को, हर दिन लाए एक नया भोर।" मकर संक्रांति का पर्व भारतीय संस्कृति में नई शुरुआत, उमंग और मिठास का प्रतीक है। सूर्य देव जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन चारों-तरफ आसमान में रंग-बिरंगी पतंगों का झुंड नजर आता है और घर-घर में खिचड़ी और लड्डू की खुशबू महकती है। त्योहार की रौनक को दोगुना करने और बढ़ाने के लिए लोग एक-दूसरे को प्रेम भरे मैसेज भेजते हैं। इस बार यह पर्व 15 जनवरी, 2026 को पड़ रहा है। अगर आप अपनों को इस शुभ मौके पर शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ चुनिंदा शायरी लेकर आएं हैं-

मकर संक्रांति विशेष इन हिंदी (Makar Sankranti Quotes 2026)

1. तिल हम हैं और गुड़ हैं आप,
मिट जाएं सारे गिले-शिकवे और पाप,
रिश्तों में बनी रहे गुड़ सी मिठास,
मकर संक्रांति पर यही हमारी आस।
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!-1

Makar Sankranti shayari

2. गुड़ की मिठास और तिल का प्यार,
मुबारक हो आपको खुशियों का त्योहार,
सूरज की किरणें और अपनों का साथ,
सदा बनी रहे आप पर भगवान की आर्शीवाद।
मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई

3. पतंगों की तरह ऊंची हो आपकी उड़ान,
खुशियों से भर जाए आपका सारा जहान,
गम का बादल कभी आपके करीब न आए,
संक्रांति का त्योहार आपके जीवन में लाए नई रोशनी हजार।
हैप्पी मकर संक्रांति 2026

Makar Sankranti quotes and shayari

4. ठंड की विदाई और धूप का अहसास,
मकर संक्रांति लेकर आए खुशियां खास,
सफलता की राह पर बढ़ते रहें आपके कदम,
खुश रहें आप हर पल, हर दिन।
 शुभ मकर संक्रांति का दिन

मकर संक्रांति शायरी (Makar Sankranti Shayari 2026)

5. काट न सके कोई आपकी पतंग,
खुशियां बनी रहे सदा आपके संग।
तिल-गुड़ की महक और अपनों का प्यार,
शुभ हो आपके लिए संक्रांति का त्योहार
Happy Makar Sankranti 2026

Makar Sankranti quotes and shayari in hindi

6. सूरज की पहली किरण संग नई आस हो,
तिल-गुड़ के पकवानों की मिठास पास हो।
दिल की हर इच्छा हो जाए पूरी,
मकर संक्रांति का दिन हो इतना खास।
 शुभ मकर संक्रांति का दिन

7. मंदिर की घंटी और आरती की थाल,
नदी के किनारे सूरज की लालिमा बेमिसाल।
जीवन में आए खुशियों की नई सौगात,
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति
Happy Makar Sanktrati

Makar Sankranti 2026 instagram amd whatsapp shayari

8. सपनों की ऊंचाई छुए आपकी पतंग,
जीवन में भरे सफलता के नए रंग।
मकर संक्रांति का पर्व लाए सुख-शांति,
मिट जाए आपके जीवन की हर एक परेशानी।
मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई

मकर संक्रांति स्टेटस (Happy Makar Sankranti Status 2026)

9. पल-पल खिलें आपके जीवन में सुनहरे फूल,
कभी न हो कोई कमी आपकी चाह में।
संक्रांति का पर्व लाए ऐसी बहार,
महक उठे आपका पूरा घर-संसार।
हैप्पी मकर संक्रांति

Makar Sankranti whatsapp shayari

10. बादल की ओट से सूरज मुस्कुराए,
खेतों में फसलें भी अब लहलहाए।
संक्रांति का संदेश है बड़ा ही न्यारा,
सुखमय हो जाए जीवन आपका सारा।
मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई

11. हवा के संग झूमती हर एक पतंग,
जीत लो तुम खुशियों के सारे रंग।
मकर संक्रांति 2026 की मंगल कामना,
खुश रहें आप और आपका सारा परिवार।

makar sankranti wishes shayari

12. पतंग की कन्ने जैसी सुलझी हो आपकी जिंदगी,
हवाओं के शोर में भी बनी रहे मन की बंदगी।
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का ये पर्व,
जिसमें रची-बसी हो अपनों की सादगी।
Happy Makar Sankranti 2025

मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं (Makar Sankranti ki Shubhkamnaye)

13. खट्टी-मीठी यादों की चरखी संग लाएं,
अपनों के साथ मिलकर पतंग उड़ाएं।
मकर संक्रांति 2026 की ये पावन बेला,
आपके जीवन में सजाए खुशियों का मेला।
हैप्पी मकर संक्रांति

Happy Makar Sankranti wishes

14. डोर थामे रखिए अपनी उम्मीदों की आप,
मिठास से धो डालिए दिल के सारे संताप।
मुबारक हो मकर संक्रांति का ये दिन,
जहां प्यार के तराने गाएं हम सब एक साथ।
शुभ मकर संक्रांति

15. नीले आसमां में रंगों का ये अद्भुत संगम,
जीवन के हर मोड़ पर खुशियों का ही दामन हो।
मकर संक्रांति 2026 की यही है मंगल कामना,
आपका और हमारा साथ कभी न कम हो।

Makar Sankranti shayari in hindi for friends

16. सर्द हवाओं में धूप की नरमी है खास,
मकर संक्रांति लाती है एक नया विश्वास।
मेहनत का फल मीठा होता है हर बार,
इस साल सारी मुश्किलें हो आप से दूर।
Happy Makar Sankranti 2026

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।