शादी के बाद हर महिला का सपना होता है कि उसका एक प्यारा सा घर हो और वह अपने ड्रीम हाउस में अपने पति के साथ प्यार भरे लम्हे बिताए और उनकी इन खुशियों के बीच कोई ना आए। अगर ग्लैमर की दुनिया की जानी-मानी सेलेब्स की बात करें तो उनके लिए शादी करना एक बड़ा चैलेंज है, क्योंकि शादी के बाद घर-परिवार और काम दोनों को साथ में लेकर चलना मुश्किल हो जाता है। खासतौर पर अगर अलग प्रोफेशन में हो और दूसरे शहर में हो तो सेलेब्स के लिए उसमें एडजस्ट करना और भी ज्यादा मुश्किल होता है। लेकिन आज की पीढ़ी की बहुत सी एक्ट्रेसेस ने नई मिसाल कायम करते हुए अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स की खातिर शादी के बाद लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को कामयाब बनाया है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फेमस जोड़ियों के बारे में, जिन्होंने साबित कर दिया कि दूरियों से प्यार कम नहीं होता, बल्कि बढ़ता ही है।
राधिका आप्टे बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। पैडमेन और नेटफ्लिक्स की कई वेबसीरीज के जरिए फेमस हुई राधिका आप्टे ने लंदन के म्यूजीशियन बेनेडिक्ट टेलर के साथ साल 2012 में शादी की थी। बेनेडिक्ट लंदन में रहते हैं और राधिका मुंबई में। राधिका का मानना है कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप महंगी होती है और इन्हें निभाना भी थकाने वाला होता है। राधिका ने एक इंटरव्यू में बताया, 'मैं हर महीने लंदन जाती हूं और अगर मैं लंदन नहीं जा पाती तो बेनेडिक्ट उनसे मिलने के लिए मुंबई आ जाते हैं। दोनों के दो घर हैं और वो भी अलग-अलग देशों में। दोनों ही इस रिलेशनशिप में खुश हैं।
Read more: साल 2018 में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे ये हॉट कपल्स
देस में निकला होगा चांद फेम संगीता घोष बंगाली ब्यूटी क्वीन हैं। संगीता कई हिट टीवी सीरियलों में नजर आई हैं। कहता है दिल जी ले जरा में वह लंबे वक्त बाद नजर आई थीं। संगीता घोष ने जयपुर के पोलो खिलाड़ी शैलेंद्र सिंह राजपूत से शादी की थी। यह कपल घुड़सवारी करते हुए मिला था और इसी दौरान इनमें प्यार हो गया। संगीता के पापा की तबियत खराब होने के चलते दोनों ने सादगी से शादी कर ली। चूंकि संगीता के मुंबई में वर्क कमिटमेंट हैं और शैलेंद्र जयपुर में प्रोफेशनल पोलो प्लेयर हैं, इसीलिए दोनों इस लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में खुश हैं। इस रिलेशनशिप को संगीता कैसे मेंटेन करती हैं, इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'जब तक शो ऑन एयर रहता है, तब तक मैं यहीं मुंबई में रहती हूं। ना मैं काम छोड़ना चाहती हूं और ना ही मेरे पति। पोलो साल में 6 या 8 महीने होता है। उसके बाद मेरे पति मुंबई आ जाते हैं और जब मुझे वक्त मिलता है, मैं राजस्थान चली जाती हूं।'
Read more : टीवी की इन हॉट फेवरेट जोड़ियों का रोमांस देखकर आपके दिल में भी कुछ-कुछ होने लगेगा
View this post on Instagram
सोनम कपूर आहूजा ने आनंद आहूजा के साथ साल 2018 में धूमधाम से शादी की थी। पिछले कुछ महीने से दोनों लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं। सोनम जहां मुंबई में अपनी शूटिंग में बिजी रहती हैं, वहीं आनंद आहूजा लंदन बेस्ड हैं और वे अक्सर दिल्ली-मुंबई आते-जाते रहते हैं। सोनम और आनंद दोनों ने फैसला लिया है कि वो दो हफ्ते बाद एक-दूसरे से मिल लें। अपनी इस स्वीट रिलेशनशिप के बारे में आनंद आहूजा का कहना था, 'जब बात शादी की आती है, तो छोटी-छोटी चीजें बहुत मायने रखती हैं। हम दूर होते हुए भी साथ में स्काइप से कनेक्टेड रहते हैं, साथ में डिनर करते हैं। हम ये भी सुनिश्चित करते हैं कि हम हफ्तों तक एक-दूसरे से मिले बगैर ना रहें।'
नेहा मर्दा को बालिका वधू में गहना के किरदार में महिलाओं ने काफी पसंद किया था। कुछ उसी तरह से वह अपनी पर्सनल लाइफ में भी रहती हैं। नेहा ने पटना के बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल से साल 2012 में शादी की थी। अपनी मैरिटल लाइफ को समय देने के लिए नेहा ने दो साल का ब्रेक लिया और इसके बाद वह फिर से अपनी प्रोफेशनल लाइफ में वापस लौट आईं। इसके बाद से नेहा और उनके पति आयुष्मान अपने-अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के साथ खुश हैं। दोनों ने एक दूसरे में विश्वास जताया और इस रिलेशनशिप को कामयाब बनाया। इस बारे में नेहा का कहना था, 'मैं महीने में तीन बार पटना जाती हूं और आयुष्मान एक महीने में 8-10 बार मेरे पास आ जाते हैं। अगर हम 15 दिन साथ रहते हैं और उसके बाद 15 दिन दूर भी रहें तो बहुत फर्क नहीं पड़ता। इससे हमारी रिलेशनशिप में ताजगी बनी रहती है और हमारे पास शेयर करने के लिए ढेर सारी नई चीजें होती हैं। जब भी हम मिलते हैं तो हम एक-दूसरे को शिद्दत से मिलना चाहते हैं, ऐसा भी होता है कि हम सुबह तक बातें करते रह जाते हैं।
इन कपल्स ने अपनी बेहतरीन अंडरस्टैंडिंग और विश्वास से साबित कर दिया कि दूर रह कर भी रिलेशनशिप निभाई जा सकती है और प्यार बरकरार रखा जा सकता है। HerZindagi की यही दुआ है कि ये कपल्स इसी तरह अपनी जिंदगी हंसी-खुशी से बिताएं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।