आत्मविश्वास को कमजोर कर सकती हैं आपकी ये 5 आदतें, आज ही करें सुधार

आत्मविश्वास को कमजोर करने की कई वजहें हैं, पर इसे वापस पाना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर आपको भी लो कॉन्फिडेंस लेवल महसूस हो रहा है, तो आपको अपनी 5 आदतों में सुधार करने की जरूरत है।
how to get self confidence back

जीवन में कई बार ऐसा पल भी आता है, जब हमारा आत्मविश्वास डगमगाने लगता है। ऐसा लगातार असफलता मिलने के कारण भी होता है। हालांकि, इसके अलावा भी लो कॉन्फिडेंस के कई कारण हो सकते हैं। हमेशा निगेटिव सोचना और कुछ गलत होने पर खुद को दोष देने की आदत आपको कमजोर बनाती है। अपने आत्म सम्मान की परवाह किए बिना किसी और को अधिक महत्व देना भी एक वजह हो सकती है। आपकी कई ऐसी आदतें हो सकती हैं, जो आपको भीतर से कमजोर बनाती है। इन दिनों अगर आपक कुछ ऐसा ही महसूस हो रहा है, तो चलिए ग्रेडिंग डॉट कॉम की रुचि ताम्बी और कंचन शर्मा से जानते हैं कि किन 5 आदतों में बदलाव करने से आप वापस कॉन्फिडेंस पा सकते हैं।

इन 5 आदतों के कारण होती है आत्मविश्वास की कमी

lack of confidence reason

सोशल मीडिया पर दूसरों से अपनी तुलना करना

आज का समय सोशल मीडिया का है। ऐसे में, लोग खुद को रील्स के साथ तुलना करते हैं। लगातार दूसरे लोगों की पोस्ट देखने और उनकी उपलब्धियों की खुद से तुलना करने से आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है। जबकि, सच्चाई यह है कि लोगरीयल लाइफ और रील लाइफ में काफी अंतर होता है, जिसे समझना जरूरी है। सोशल मीडिया पर लोग अपने जीवन के केवल सर्वोत्तम हिस्से ही दिखाते हैं। ऐसे में, इससे अपने आप को कंपेयर करना बेवकूफी है।

नकारात्मक आत्म-चर्चा

5 habits that reduces your self confidence

अपने आप को "मैं पर्याप्त स्मार्ट नहीं हूं" या "मैं यह नहीं कर सकता" जैसी बातें मन में लाना, आपके आत्मविश्वास को कमजोर कर सकता है। क्योंकि इंसानों के एक प्रवृति होती है- जितना अधिक आप नकारात्मक सोचते, उतना ही अधिक आप उस पर विश्वास करने लगते हैं। ऐसे में आपको अपने मन में अपनी क्षमता के लिए नकारात्मक विचार नहीं लाने चाहिए।

इसे भी पढ़ें-इन पांच तरीकों से नेगेटिव सेल्फ टॉक कर देती है करियर बर्बाद

फीडबैक से बचना

यदि आप रचनात्मक आलोचना से बचते हैं क्योंकि आप इसे व्यक्तिगत रूप से लेते हैं, तो यह आपको सुधार करने से रोक सकती है। फीडबैक आपको हमेसा आगे बढ़ने में मदद करता है और इससे अगर आप बचेंगे तो आप कुछ नया नहीं सीख पाएंगे और आपका कॉन्फिडेंस भी लो हो सकता है।

इसे भी पढ़ें-हर छोटी बात पर होती है घबराहट? एक्सपर्ट से जानें इस दिक्कत से बचने का तरीका

नए कौशल सीखने में देरी करना

आज का समय पूरी तरह से डिजिटल हो चुका है। ऐसे में, अगर आप नए चीजों को नहीं सीखते हैं और आपके सामने वाला आपसे ज्यादा कुछ जानता है, तो इससे भी आपको अपने आप में आत्मविश्वास कम महसूस होगा। आज की डिजिटल दुनिया में, अपना आत्मविश्वास ऊंचा बनाए रखने के लिए अपडेट रहना महत्वपूर्ण है। ऑनलाइन कौशल जैसी नई चीजें सीखने से पीछे नहीं हटना है। अगर आप इस तरह की गलती करेंगे, तो आप खुद अपने आप को कमजोर बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-हमेशा रहना चाहते हैं पॉजिटिव तो आज से ही फॉलो कर लें खुश रहने का ये मूलमंत्र

हर समय रोनी सूरत बनाए रखने की आदत

how to built self confidence

व्यायाम की तरह मुस्कुराना भी आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करता है। हालांकि, कुछ लोग हमेशा बुझा और उदास चेहरा बनाए रखते हैं। अगर आपकी भी यही आदत है, तो आप खुद के साथ-साथ दूसरों के मूड को भी बिगाड़ सकते हैं। इससे न सिर्फ आपका काम बिगड़ सकता है, बल्कि आत्मसम्मान को भी ठेस पहुंच सकता है, जिससे आपका कॉन्फिडेंस लो हो सकता है।

इसे भी पढ़ें-कहीं आप भी तो नहीं हैं लो कॉन्फिडेंस की शिकार? एक्सपर्ट से जानें आत्मविश्वास बढ़ाने के आसान तरीके


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP