कहा जाता है कि शादी एक ऐसा लड्डू होता है जिसे लोग खाकर भी पछताते हैं और ना खाकर भी। लेकिन माना जाता है कि लोग इसे खाकर ज्यादा पछताते हैं। हर कोई ये कहता तो जरूर है कि लेकिन कभी भी इसके कारण पर फोकस नहीं करता है। लड़कों का तो कारण हर किसी को मालूम है कि उन्हें स्पेस चाहिए और वे करियर के दवाब को लेकर कई बार शादी में कलह कर देते हैं। लेकिन लड़कियों की कुछ छोटी-छोटी आदतें होती हैं जो हंसते-खेलते रिश्ते को बर्बाद कर देती है।
माना जाता है कि एक महिला शादी के रिश्ते को बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है। तो अगर आप रिश्ते बनाना जानती हैं तो अच्छी बात है। लेकिन अगर आपका रिश्ता आजकल कड़वाहट से गुजर रहा है तो अपनी इन आदतों पर एक बार गौर फरमाएं। क्योंकि महिलाओं की कुछ आदतें कई बार शादी टूटने की वजह बन जाती है।
लड़कियां हर किसी से बहुत ज्यादा उम्मीदें करती हैं। शादी के बाद उनकी अपने पति से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें होती हैं। उम्मीदें दो तरह की होती हैं-
जब आप सही चीजों को लेकर उम्मीदें करती हैं तो पति भी आपकी इज्जत करते हैं और आपकी बातों को गंभीरता से लेतं हैं। लेकिन जब महिलाएं हद से ज्यादा उम्मीद करने लगती हैं तो ये शादी टूटने की वजह बन जाता है।
अवास्तवित उम्मीदों में आपकी हर वक्त केयर करना, आपसे हर चीज पूछ कर करना और आपके साथ चौबीस घंटा रहना शामिल है। ये उम्मीदें बहुत ही बेतुकी हैं और इसे कोई पूरा नहीं कर सकता। लेकिन अगर आप इस सच को अपना नहीं लेती हैं तो यह आपकी शादी टूटने की वजह बन सकती हैं।
कभी भी घर का माहौल नेगेटिव ना बनायें। नेगेटिव माहौल में केवल शिकायतें ही शामिल नहीं होती हैं। बल्कि पति को हर चीज में टोकना भी शामिल होता है। अगर आपकी शादी तब हुई है जब आप दोनों की उम्र पच्चीस से तीस के बीच में है तो ऐसे में आपको थोड़ा सब्र रखने की जरूरत है। ये करियर की शुरुआती उम्र होती है इसलिए अगर आपके पति की सैलेरी कम है तो इसकी हमेशा शिकायत ना करें। इससे आपके पति का मनोबल टूटेगा और आपकी शादी भी।
Read More: बनने जा रही हों बहू तो जान लें सास को कैसे रख सकती हैं खुश
कभी भी पति के किसी आदत को लेकर उन्हें ताना ना मारें। लड़कों को ताना सुनना बिल्कुल पसंद नहीं है और लड़िकयों को ताना मारने की आदत होती है। अगर आप बार-बार ताना मारेंगी तो आपके पति को लगेगा कि आप उनकी आदतों और फैसलों का सम्मान नहीं करती हैं। इस वजह से पती अपने पत्नी से दूरी बनाने लगते हैं और शादीशुदा होने के बावजूद दूसरे रिश्ते में सुकून खोजने लगते हैं। इसी के बाद शुरू होती है शादी टूटने की स्थिति।
कई महिलाएं अपने पति से हमेशा शिकायतें करते रहती हैं। रात को देर से घर आने के लिए से लेकर के बिस्तर में भीगा तौलिया रखने तक को लेकर महिलाएं काफी चिड़चिड़ कर देती हैं। ये आपके पति की आदतों को सुधारने के बजाय उनके मूड को बिगाड़ने का काम करता है। अगर आप हर चीज़ के लिये अपने पति को दोषी ठहराती हैं तो इससे घर और आप को लेकर उनकी रूचि कम होती जाती है। अपनी सभी परेशानियों के लिए अपने पति को दोषी ठहराना आपके रिश्ते के लिये विनाशकारी साबित हो सकता है।
कई बार महिलाएं सुबह के झगड़े का बदला रात को बिस्तर में अलग सोकर गुजारती हैं। एक दिन ऐसा करना ठीक है लेकिन अगर आप बार-बार ऐसा करती हैं तो संभल जाएं। इससे आपकी शादी टूट सकती है। यौन अंतरंगता पुरुषों की ज़रूरत होती है और पत्नी की तरफ से उसे पूरा ना करने पर विवाह में दिक्कतें आती हैं।
जब आप अपने पति की सेक्सुअल ज़रूरतों को पूरा नहीं करतीं तो उन्हें लगता है कि आपको उनकी ज़रूरतों का कोई सम्मान नहीं करत हैं और फिर ये रिश्ते टूटने की वजह बन जाती है।
तो इन बातों का ख्याल रखें और अपनी शादी को खुशहाल बनाएं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।