herzindagi
girls name starts with these letters are lucky in career

इन नामों वाली लड़कियां करियर में हासिल करती हैं बुलंदियां, आप भी जानें वो 5 लकी अक्षर?

ऐसा माना जाता है कि कुछ ऐसे शुभ अक्षर होते हैं जिनसे शुरू होने वाले नाम की लड़कियां जीवन में हमेशा सफल होती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-08-05, 17:27 IST

ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति का नाम उसकी राशि के अनुसार रखा जाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सफलता के योग बनते हैं। इसी वजह से नाम रखते समय ज्योतिषीय सलाह लेना जरूरी माना जाता है।

किसी भी व्यक्ति का नाम रखते समय सबसे जरूरी चीज उसका पहला अक्षर होता है। नाम के लिए एक सही अक्षर आपको ऊंचाई पर ले जा सकता है और एक गलत अक्षर के नाम से आपके व्यक्तित्व पर गलत असर पड़ सकता है। नाम ज्योतिष भी अंकज्योतिष की ही तरह होता है।

नाम ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। कहा जाता है कि नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यदि करियर की बात की जाए तो कुछ ऐसे अक्षर होते हैं जिनसे शुरू होने वाले नाम जीवन में कभी असफल नहीं होते हैं।

यदि इन अक्षरों से किसी लड़की का नाम शुरू होता है तो वो हमेशा अपने करियर की बुलंदियां हासिल करते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें उन 5 लकी अक्षरों के बारे में।

C अक्षर

these letter name are successful in career

ज्योतिष के अनुसार जिन लड़कियों का नाम C अक्षर से शुरू होता है वो जिंदादिल और स्वभाव में खुश रहने वाली होती हैं। अपनी मेहनत से ये कोई भी मुकाम हासिल कर सकती हैं। इस नाम की लड़कियां खुद को मंजिल तक पहुंचाती हैं और अपने करियर में बुलंदियां हासिल करती हैं। इस अक्षर की लड़कियों को सबका साथ चाहिए होता है। करियर में इन्हे अपार सफलता मिलती है और इनकी मेहनत काफी हद तक रंग लाती है। करियर चुनने में इनका फैसला एकदम सही होता है जो इन्हे सफलता की सीढ़ियां चढ़ने में मदद करता है।

इसे जरूर पढ़ें: क्या आपका नाम आपके ससुराल के लिए हो सकता है शुभ? एस्ट्रोलॉजर ने बताए हैं वो 7 लकी अक्षर

K अक्षर

इस अक्षर की लड़कियां काफी मजबूत प्रवृत्ति की होती हैं। इनका उद्देश्य अपनी अलग पहचान बनाना होता है। उनका दिमाग काफी तेज़ होता है। ये अपने करियर में बहुत बुलंदियों के साथ नाम और शोहरत भी हासिल करती हैं। अपनी बुद्धि के बल पर ये थोड़ी ज़िद्दी होती हैं।

ये लड़कियां जिस काम को करने की सोच लेती हैं उस काम को करके रहती है। ये जहां काम करती हैं वहां इनको बहुत ही सम्मान मिलता है। इस अक्षर के नाम की लड़कियों के घर में सुख शांति और धन की कभी कमी नहीं होती है

M अक्षर

girls name successful in career

जिन लड़कियों का नाम अंग्रेजी के M अक्षर से शुरू होता है वो धन के मामले में लकी मानी जाती हैं। वो करियर में काफी ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं। इस अक्षर की लड़कियों की सबसे बड़ी विशेषता होती है इनकी वाणी। अपने बोलने के तरीके से ये किसी का भी मन मोह लेती हैं और हर दिल पर राज कर लेती हैं। इसी वजह से इन्हें अपने करियर में बहुत सफलता मिलती है। अपनी दमदार पर्सनालिटी के साथ ये अपने करियर में बहुत सफलता प्राप्त करती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: क्या आपका नाम भी पति के लिए है शुभ? एस्ट्रोलॉजर ने बताए 5 लकी अक्षर

P अक्षर

इस नाम के अक्षर की लड़कियों के अंदर आगे बढ़ने का जज़्बा और जूनून होता है। वह बहुत ही महत्त्वाकांक्षी होती हैं। ये लड़कियां अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं जिसके लिए ये कड़ी मेहनत करती हैं। ये जहां जाती हैं उसी जगह पर आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं। इनके बोलने का तरीका बहुत अच्छा होता है और इससे वो बुलंदियां हासिल करती हैं।

V अक्षर

these letter names are successful in career

इस नाम की लड़कियों में लीडरशिप क्वालिटी बहुत ज्यादा होती है और ये जिस जगह पर भी जाती हैं वहां अपनी अलग पहचान बना लेती हैं। V अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां कभी भी किसी जगह पर असफल नहीं होती हैं। (करियर होरोस्कोप 2022)

यदि आपका नाम भी इनमें से किसी भी अक्षर से शुरू होता है तो यकीनन आप हमेशा अपने करियर की बुलंदियों पर रहती होंगी। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।