
Ganga Dussehra 2023 Par Kare Ganga Aarti: 30 मई, दिन मंगलवार को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन गंगा पूजन और गंगा स्नान का अत्यंत महत्व है। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा आरती में साक्षात भाग लेना बहुत पुण्यकर होता है।
इसके अलावा, इस दिन घर पर मां गंगा की पूजा करने और आरती गाने से घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। साथ ही, कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं गंगा आरती से मिलने वाले लाभों के बारे में।

हर हर गंगे, जय माँ गंगे, हर हर गंगे, जय माँ गंगे ॥ ॐ जय गंगे माता, मैया जय गंगे माता ।
जो नर तुमको ध्याता, मन वांशित फल पाता ॥ ॐ जय गंगे माता
चन्द्र सी ज्योत तुम्हारी, जल (जल के उपाय) निर्मल आता ।
शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता ॥ ॐ जय गंगे माता
पुत्र सगर के तारे, सब जग को ज्ञाता ।
कृपा दृष्टि हो तुम्हारी, त्रिभुवन सुखदाता ॥ ॐ जय गंगे माता
एक बार ही जो तेरी, शरणागति आता ।
यम की त्रास मिटाकर, परम गति पाता ॥ ॐ जय गंगे माता
आरती मात तुम्हारी, जो जान नित्त जाता ।
दास वाही सहज में, मुक्ति को पाता ॥ ॐ जय गंगे माता
ॐ जय गंगे माता, श्री गंगे माता ।
जो नर तुमको ध्याता, मन वांशित फल पाता ॥ ॐ जय गंगे माता

यह ही पढ़ें:Ganga Dussehra 2023 Par Kya Kare: गंगा दशहरा पर स्नान के समय जरूर करें ये 8 काम
तो ये है गंगा दशहरा के दिन गंगा आरती करने के लाभ और महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।