गणेश उत्सव 22 अगस्त से शुरू होने वाला है। सभी लोग अपने-अपने घरों में गणपति प्रतिमा को स्थापित करने के लिए उत्साहित हैं। पंडित मनीष शर्मा कहते हैं, 'इस बार सूर्य सिंह राशि में, मंगल मेष में, गुरु धनु में और शनि मकर में रहेगा। ये चारों ग्रह अपनी-अपनी स्वामित्व वाली राशियों में रहेंगे। यह योग बहुत ही शुभ है। इस बार हर राशि पर इसका साकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।'
तो चलिए पंडित जी से जानते हैं कि इस बार गणेश उत्सव पर कौन सी राशि पर रहेगा कैसा असर।
इसे जरूर पढ़ें: Ganesh Utsav 2020: पंडित जी से जानें गणपति प्रतिमा स्थापना का शुभ मुहूर्त
मेष राशि के जातकों के लिए गणेश उत्सव बहुत सारी खुशियां लेकर आ रहा है। आपको कई तरह से लाभ प्राप्त होंगे। आपके घर में सुख और शांति का प्रवेश होगा। किसी करीबी से कोई अनबन है तो वह भी खत्म होगी।
इस राशि के जातकों को गणेश जी की सेवा करने पर कई लाभ प्राप्त होंगे। यदि बहुत समय से आपका कोई काम अटका हुआ है तो वह पूरा हो जाएगा। इतना ही नहीं, यदि आपको किसी कार्य में सहयोग की आवश्यकता होगी तो आपको मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।
इसे जरूर पढ़ें: सिद्धिविनायक मंदिर गई हैं तो दें इन आसान से सवालों के जवाब
गणेश उत्सव आपके लिए बहुत ही शुभ है। इस दौरान आपको परिवार और रिश्तेदारी में सम्मान प्राप्त होगा। गणेश जी की कृपा से आप इस दौरान अधिक से अधिक धन कमा पाएंगे। इतना ही नहीं आपको नए अवसर प्राप्त होंगे और जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। कोशिश करें कि इस वर्ष कोई भी जोखिमपूर्ण निवेश और काम नहीं करें। (इन गणेश मंत्र का करें जाप)
यदि आप घर में गणेश प्रतिमा की स्थापना करते हैं तो हो सकता है कि आपको 10 दिन के गणेश उत्सव के दौरान कोई आधुनिक सुख-सुविधा की प्राप्ति हो। जो काम काफी समय से अटका हुआ है वह भी जल्द पूरा होने के आसार हैं। यदि आप कुंवारे हैं तो आपको विवाह प्रस्ताव भी मिल सकता है।
जिन कार्यों को करने के लिए आपने बहुत समय से सोच कर रखा है, वह पूरा करने का समय आ चुका है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। विदेश जानें की सोचने वालों के लिए भी रास्ता साफ होगा।
कन्या राशि के जातकों के लिए गणेश उत्सव का समय बहुत ही शुभ है। जो धन आप वर्षों पहले खो चुके हैं, उसके वापिस मिलने के योग हैं। इतना ही नहीं, जो नुकसान हुआ है उसकी भी पूर्ति हो जाएगी। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आप कुछ ऐसा करें, जिससे आय के नए रास्ते खुल जाएं। (धन कमाने के 5 तरीके अपनाएं)
काफी समय से तुला राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मगर गणेश उत्सव के दौरान आप अगर गणेश जी की पूजा करते हैं और उनकी सेवा करते हैं तो यह कठिन समय आपके लिए आसान हो जाएगा। हो सकता है कि आपको कोई अच्छा समाचार भी मिल जाए।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी घर पर गणेश प्रतिमा की स्थापना शुभ समाचार लेकर आएगी। गणेश उत्सव के अंतिम दिन आपको कोई बड़ा और शुभ समाचार मिल सकता है। खासतौर पर प्रॉपर्टी से जुड़ी जो भी दिक्कतें लंबे समय से आ रही हैं, वह दूर होंगी और धन से जुड़ी सारी समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।
इस राशि के जातक यदि घर में गणेश प्रतिमा की स्थापना करते हैं तो उन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। इतना ही नहीं, विरोधियों का नाश होगा और काम में आ रहीं सारी बाधाएं समाप्त होंगी। जीवनसाथी से अनबन समाप्त होंगी और आपको परिवार में सम्मान भी मिलेगा।
कुछ नया शुरू करने के लिए समय अच्छा है। हो सकता है कि आपको नए वस्त्र और आभूषण प्राप्त हों। आप जो भी योजना बना रहे हैं, उनमें आपको सफलता मिलेगी। गणेश जी की सेवा करें और सुबह-शाम उनकी आरती उतारें।
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गणेश उत्सव बहुत शुभ नहीं साबित होगा। मन से गणेश जी की साधना करे और उनसे बुरा वक्त टल जाने की कामना करें। हो सकता है किसी जरूरी कार्य के लिए आपको यात्रा करनी पड़े। यात्रा के दौरान आपको तकलीफों का भी सामना करना पड़ सकता है।
आप काफी समय से मन लगा कर काम कर रहे हैं, मगर आपको इसका फल प्राप्त नहीं हो रहा है। घर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें और उनकी सेवा करें। ऐसा करने से आपको शुभ समाचार मिलेगा।
गणेश चतुर्थी की सभी लोगों को शुभकामनाएं। इसी तरह व्रत, तीज-त्योहार और धार्मिक कथाओं के बारे में जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।