जनगणना के नाम पर कहीं आप भी ना हो जाएं धोखाधड़ी का शिकार, इस तरह से करें ठगों की पहचान

Fraud in The Name of Census: देशभर में जल्दी ही जनगणना की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में ठगों के गैंग अभी से एक्टिव हो चुके हैं। देशभर में जनगणना के नाम पर ठगी की जा रही है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि ठगी से बचने के लिए क्या करना चाहिए? आइए जानें, जनगणना के नाम पर होने वाली ठगी से कैसे बचें? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-23, 17:32 IST
Fraud in The Name of Census

Scammers Are Posing as Census Worker: भारत में अब तक कुल 15 बार जनगणना हो चुकी है। जनगणना हर 10 साल में एक बार होती है। आखिरी बार साल 2011 में जनगणना हुई थी। अब साल 2026 में एक बार फिर से जनगणना होने वाली है। हालांकि, साल 2021 में अगली जनगणना होनी चाहिए थी, लेकिन कोविड महामारी के चलते यह संभव नहीं हो पाई। जिन जगहों पर बहुत ज्यादा बर्फबारी होती है, वहां 1 अक्टूबर 2026 से जनगणना शुरू की जाएगी। इस लिस्ट में जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश जैसे नाम शामिल हैं। वहीं, देश के बाकी हिस्सों में 1 मार्च 2027 से जनगणना शुरू होगी। वहीं, एक तरफ जनगणना के नाम पर देशभर में लोगों के साथ ठगी के कई मामले भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में आइए जानें, जनगणना के नाम पर होने वाली ठगी से कैसे बचें? जनगणना के नाम पर ठगी करने वालों को कैसे पहचानें?

जनगणना कौन करवाता है?

जनगणना का संचालन भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत आने वाले भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त का कार्यालय द्वारा करवाया जाता है। इससे केंद्र सरकार को देश के नागरिकों की सही जानकारी लेने में मदद मिलती है। जनगणना के डाटा के जरिए सरकार को जनहित योजनाएं और कानून बनाने में भी मदद मिलती है।

जनगणना कैसे की जाती है?

How is the census conducted

जनगणना के तहत देशभर के नागरिकों का डाटा इकट्ठा किया जाता है। इसके लिए, सरकार आधिकारिक तौर पर कुछ अधिकारी नियुक्त करती है। ये अधिकारी घर-घर जाकर डाटा जमा करते हैं।

जनगणना के नाम पर कैसे हो रही है ठगी?

इन दिनों जनगणना के नाम पर ठगी हो रही है। ठग लोगों के घरों पर जनगणना अधिकारी बनकर आते हैं और उनकी पर्सनल डीटेल्स हासिल कर लेते हैं। बाद में ये लोग ठगी के लिए इसी पर्सनल डीटेल्स की मदद लेते हैं। ऐसे में आपके लिए सचेत रहना जरूरी है।

ठगो की पहचान कैसे करें?

How to identify a fraud

  • अगर कोई आपसे जनगणना के नाम पर बैंक डिटेल्स, ओटीपी या पैसे मांगता है, तो सावधान हो जाएं। ये कोई ठग हो सकता है। ओटीपी, पैसे या बैंक डिटेल देने की गलती ना करें।
  • अगर कोई जनगणना के लिए घर आता है और खुद को सरकारी अधिकारी बताता है, तो पहले उसकी आईडी चेक करें। उसकी पहचान सत्यापित कर लें। इसके बाद, ही अपनी डिटेल्स शेयर करें।
  • अगर कोई फर्जी व्यक्ति जनगणना करने आए, तो पुलिस को तुरंत सूचित करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Her Zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP