How to get rid of cockroaches: घर को कितना भी सफाई कर लें कुछ हिस्सों में हिस्सों में कॉकरोच अपना डेरा बना ही लेते हैं। बहुत बार तो किचन और बेडरुम में कॉकरोच इस तरह अपना घर बना लेते हैं कि इससे निजात पाना मुश्किल हो जाता है। कई लोग कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए मार्केट वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं।
कॉकरोच को घर से भगाने के लिए हम तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। महंगे से महंगा पेस्टीसाइड भी खरीदते हैं, पर फिर भी कुछ खास फायदा नहीं नजर आता है। ऐसे में, आज हम आपको कुछ असरदार टिप्स बताने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने वाले हैं इन खुशबुओं को तिलचट्टों के आने वाले रास्तों पर या उनके आसपास के क्षेत्रों में छिड़कें या लगाएं। इससे तिलचट्टे दूर भाग जाएंगे और आपका बाथरुम और किचन तिलचट्टों से मुक्त हो जाएगा।
घर से कैसे भगाएं तिलचट्टे?
दालचीनी की खुशबू
दालचीनी के तेल या इसके पाउडर का उपयोग करके भी आप तिलचट्टों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको एक चम्म दलचानी पाउडर और आधा कप पानी मिलाकर एक घोल तैयार कर लेना है। इसके बाद, घर के कोने-कोने में इस मिश्रण का छिड़काव कर लेना है। खासकर घर के उन हिस्सों पर जरूर स्प्रे करें जहां कॉकरोच ज्यादा दिखाई देते हैं।
अजवाइन की खुशबू
अजवाइन की खुशबू भी कॉकरोच को पसंद नहीं आती है। ऐसे में अगर आपके घर में भी तिलचट्टों ने तबाही मचा दी है, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। एक ग्लास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर इसे 5-10 मिनट तक उबाल लें। फिर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद एक स्प्रे बोतल में भरकर इसका इस्तेमाल आप घर से तिलचट्टा भगाने में कर सकते हैं। घर के उन हिस्सों पर जरूर स्प्रे करें जहां कॉकरोच ज्यादा दिखाई देते हैं।
इसे भी पढ़ें-सफाई के बाद भी कमरे या बाथरूम में नजर आते हैं कॉकरोच? भगाने से पहले जान लें इसकी वजह
कपूर की खुशबू
एक छोटी कटोरी में दो चम्मच पानी और थोड़ी 1-2 कपूर की टिकिया के पाउडर को मिलाकर इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें। रूई की छोटी-छोटी बॉल बनाकर उसे मिश्रण में डीप कर दें। फिर, इसे घर के कोने-कोने पर रख दें। इसकी गंध से तिलचट्टे भागने लगेंगे। धीरे-धीरे करके घर से सारे कॉकरोच दूर होने लगेंगे।
इसे भी पढ़ें-चीनी पाउडर में मिलाएं ये दो चीज, खाते ही कॉकरोच का हो जाएगा काम तमाम
लौंग की खुशबू
लौंग के तेल या इसके पाउडर का उपयोग करके भी आप तिलचट्टों से छुटकारा पा सकते हैं। रुई की छोटी-छोटी गोलियों में लौंग का तेल लगाकर घर के हर कोने में रख दें। इसकी गंध से घर के सारे तिलचट्टे दूर हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें-घर में घूमते कॉकरोच से हैं परेशान? बेकिंग सोडा में यह चीज मिलाकर आसानी से भगाएं
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों