WOW: खूबसूरत ब्राउन बार्बी पहनती है झुमके और चूड़ियां, जानिए इसके बारे में

पहली इंडियन बार्बी का अंदाज बिल्कुल अलग है। इस बार्बी का रंग थोड़ा डार्क और आंखें बड़ी हैं।

first indian barbie

आपने बार्बी डॉल के बारे में तो सुना ही होगा। बचपन में लगभग हर बच्चे के पास बार्बी होती है। सफेद रंग और भूरे बाल वाली सुंदर सी बार्बी। यही कारण है कि छोटी-छोटी बच्ची बड़े होकर बार्बी जैसा बनने की बातें करती हैं। लेकिन बार्बी का रंग हमेशा गोरा हो ऐसा जरूरी तो नहीं। ऐसे में हाल ही में एक नई इंडियन बार्बी लॉच हुई है जो दिखने में बेहद खूबसूरत है। इस बार्बी का रंग अन्य बार्बी की तरह गोरा नहीं है। यह ब्राउन कलर की बार्बी है जो समाज में मौजूद रंगभेद जैसी समस्या को खत्म करने की ताकत रखती है। आइए जानते हैं ब्राउन कलर की पहली इंडियन बार्बी के बारे में।

जानिए ब्राउन बार्बी के बारे में

View this post on Instagram

A post shared by Deepica Mutyala (@deepica)

ब्राउन कोनसेप्ट वाली बार्बी लाइव टिनटेड ब्रांड ने लॉच की है। लाइव टिनटेड ब्रांड की सीईओ दीपिका मुत्याला ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्राउन बार्बी की फोटो शेयर करके लिखा कि 2022 की बार्बी से मिलिए। इसका डार्क रंग है, आंखें बड़ी और भौहें बोल्ड हैं। यह बार्बी अपने सूट के साथ झुमके और चूड़ियां पहनती है। बार्बी दुनिया को संभालने के लिए तैयार है। उसकी खुद की पहचान है। ब्राउन कलर दिखने में बिल्कुल अलग और आत्मनिर्भर है।

एक नई पहल है "ब्राउन बार्बी"

सांस्कृतिक बाधाओं को तोड़ती है ब्राउन कलर की बार्बी का लक्ष्य बहुत ऊंचा है। यह बार्बी सहानुभूति और दया का भाव रखती है लेकिन दुनिया से बिल्कुल भी नहीं डरती है। इस बार्बी को कोलाब्रेशन में बनाया गया है। दीपिका मुत्याला में अपने पोस्ट में इस बार्बी को बनाने के लिए @barbiestyle टीम को बहुत-बहुत बधाई दी है। वह अपने पोस्ट में लिखती हैं कि मेरे लिए यह बहुत जरूरी था कि मैं एक ऐसी दक्षिण एशियाई अमेरिकी बार्बी बनाऊं जो अपना रास्ता खुद बनाती है। साथ ही और अपने सपनों को भी वास्तविकता में बदल देती है।

इसे भी पढ़ेंःये हैं पाकिस्तान में रहने वाले सबसे फेमस और अमीर भारतीय, जानिए इनके बारे में

महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन है "ब्राउन बार्बी"

हम अक्सर सुनते हैं कि हम जो देखते और सुनते हैं, वैसे ही बनते हैं। ऐसे में ब्राउन बार्बी समाज में रंगभेद जैसी समस्याओं को खत्म करने के लिए एक उम्दा पहल है। इस आत्मनिर्भर बार्बी से समाज की हर लड़की इंस्पिरेशन ले सकती है। ब्राउन बार्बी बिना डरे निर्णय लेने की शक्ति देती है।

ब्राउन कलर की पहली इंडियन बार्बी एक उम्दा पहल है जिसकी सोशल मीडिया पर खूब सराहना की जा रही है। आपको यह बार्बी कैसी लगी? यह हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Picture Credit:deepica/Instagram

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP