herzindagi
when was IIT roorkee built

देश का पहला इंजीनियरिंग कॉलेज कौन सा है, जानें कब और किसने बनवाया था इसे?

देश का पहला इंजीनियरिंग संस्थान अंग्रेजों द्वारा स्थापित किया गया था। पर, इसका नाम क्या है और इसकी शुरुआत कैसे हुई, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-06-07, 15:07 IST

First Engineering College In India: हमारे देश में इंजीनियरिंग सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले विषयों में से एक है। हर साल लाखों लोग मैकेनिकल, सिविल, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर आदि क्षेत्रों में इंजीनियर बनते हैं। यही नहीं, आज के समय में हजारों की संख्या में इंजीनियरिंग कॉलेज भी हैं, जहां प्रति वर्ष लाखों छात्र-छात्राएं दाखिला लेते हैं, लेकिन क्या आपको जानते हैं कि देश में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की शुरुआत कब और कैसे हुई? भारत का सबसे पहला इंजीनियरिंग संस्थान कौन सा है? अगर नहीं जानते हैं, तो चलिए आज हम आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं। 

देश में इंजीनियरिंग कॉलेज बनाने की शुरुआत कैसे हुई?

iit roorkee college

साल 1837-38 के दौरान आगरा में अकाल के कारण लाखों लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद, ईस्ट इंडिया कंपनी को मेरठ-इलाहाबाद जोन में सिंचाई व्यवस्था की जरूरत महसूस हुई। इसके लिए उन्होंने कर्नल कॉटले को कैनाल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी और कोटले ने उत्तर पश्चिमी राज्यों के लेफ्टिनेंट गवर्नर जेम्स थॉमसन को सलाह दी कि हमें स्थानीय लोगों को सिविल इंजीनियरिंग की ट्रेनिंग देनी चाहिए, यदि लोग इसमें सक्षम होंगे तभी यहां किसी भी तरह का निर्माण आसानी से हो सकता है। 

टेंट में लगी थी इंजीनियरिंग की पहली क्लास

इंजीनियरिंग की ट्रेनिंग देने की बात चल ही रही थी कि दूसरी तरफ कोलकाता से दिल्ली के लिए ग्रैंड ट्रंक रोड के निर्माण में भी इंजीनियरों की जरूरत पड़ने लगी। तब अंग्रेजों को लगा कि यहां एक संस्थान की जरूरत है, जहां भारतीय छात्रों को इंजीनियरिंग के हर ब्रांच से परिचित कराया जाए। तभी इंजीनियरों की जरूरत पूरी करने साल 1846 में एक टेंट लगाकर 20 भारतीय छात्रों को दाखिला दिया गया। यहां छात्रों की इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू हो गई। फिर, अधिकारियों को लगा कि इस पढ़ाई के लिए उचित इंफ्रास्ट्रक्चर की भी जरूरत है और इसी के बाद देश में इंजीनियरिंग संस्थान की नींव रखी गई। 

इसे भी पढ़ें- आपके बजट में MBA: ये हैं आपके लिए कुछ उपयोगी टिप्स

भारत का पहला इंजीनियरिंग कॉलेज कौन सा है?

first engineering college india details

23 सितंबर 1847 को थॉमसन ने तत्कालीन गवर्नर जनरल को प्रस्ताव दिया कि छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए रुड़की में एक संस्थान बनाया जाए। तभी 1847 में देश के पहले इंजीनियरिंग संस्थान की स्थापना हुई और उस समय इसका नाम थॉमसन कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनियरिंग रखा गया था। बाद में, इस संस्थान का नाम बदलकर यूनिवर्सिटी ऑफ रुड़की रखा गया। आज दुनिया भर में यह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की के नाम से मशहूर है।

इसे भी पढ़ें- रुड़की है बेहद खूबसूरत, दिल्ली से तक़रीबन 211 किमी है दूर

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi, official website of IIT Roorkee 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।