बॉलीवुड की पॉपुलर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान जहां अपने बेबाक बयानों और बिदांस रवैये के लिए जानी जाती हैं, वहीं वो अपने होस्टिंग स्किल्स के लिए भी मशहूर हैं और उनको बॉलीवुड की अच्छी होस्ट माना जाता है। पूरा बॉलीवुड उनके मेहमान नवाजी की दाद देता है। फराह अक्सर अपने घर पर अपने दोस्तों के लिए स्पेशल लंच और डिनर का आयोजन करती रहती हैं। फराह ने इस वीकएंड यानी संडे को ऐसी ही एक लंच पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों के शिरकत किया। वो साल में कम से कम दो बार अपने घर में ऐसी पार्टी रखती हैं जहां तकरीबन सभी सेलेब्स शामिल होते हैं। आते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का दिवाली पार्टी में दिखा रोमांटिक अंदाज, दे रहे हैं रिलेशनशिप गोल्स
इस पार्टी में करण जौहर, राजकुमार राव, ऋतिक रोशन, कृति सेनन, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, सोनाली बेंद्रे, मनीष पॉल, सोनू सूद, अशुतोष गोवारिकर और श्वेता बच्चन शामिल हुए। इनके अलावा भी कई स्टार्स पार्टी का हिस्सा बने। वहीं, लंच के बाद करण जौहर ने पार्टी की एक ग्रुप फोटो सोशल मीडिया पर साझा की और फराह को शुक्रिया कहा।
फराह को एक शानदार होस्ट बताते हुए करण ने लिखा, "लंच के लिए शुक्रिया फराह खान कुंदर!!! सुपर एनर्जी और सकारात्मक बातचीत के साथ सबसे टेस्टी खाना मैंने आज खाया है!!" करण ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें प्रीति जिंटा, मलाइका अरोरा, कृति सनोन, गोल्डी बहल, सोनाली बेंद्रे, राजकुमार राव, पत्रलेखा, ऋतिक रोशन, पूजा हेगड़े, फराह खान के भाई साजिद खान नजर आ रहे हैं।
वहीं, सोशल मीडिया पर इस लंच की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें कार्तिक आर्यन फराह संग मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया हैजिसमें वो फराह को क्यूट कह रहे है और इसपर फराह उन्हें मजाक में गाली देती नजर आ रही हैं।फरहा खान से सीखिए बच्चों की परवरिश के साथ कैसे करें वर्कलाइफ बैलेंस।
कृति सनोन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस लंच पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की। कृति ने कार्तिक आर्यन के साथ एक बहुत ही प्यारी की तस्वीर साझा की है। दोनों ने साथ में फिल्म लुका छुप्पी में काम किया है और इन दोनों का रीयूनियन बहुत क्यूट था। कृति का रीयूनियन राजकुमार राव से भी हुआ। दोनों ने फिल्म बरेली की बर्फी में साथ काम किया था। आपको बता दें कि इस दिवाली पर इन दोनों की फिल्म 'हाउसफुल 4' और 'मेड इन चाइना' का बड़े पर्दे पर क्लैश होगी।
अनन्या पांडे स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा के साथ पोज देती नजर आई, ये दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। अनन्या ने 2018 में पुनीत की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। साथ ही, इस पार्टी में वो अपने चीट डे को एंजॉय करती हुई भी दिखाई दीं। पार्टी की फोटोज देखकर साफ है कि सभी ने पार्टी में ढेर सारी मस्ती की है।इंस्पायरिंग स्टोरी: जिंदगी के मुश्किल लम्हों में फराह खान ने हमेशा अच्छे वक्त को याद रखा।
इसे जरूर पढ़ें: मौनी रॉय के घर की Unseen Pictures पहले कभी नहीं देखी होंगे आपने
इस 'मेट गाला ऑफ लोखंडवाला' पार्टी में श्वेता बच्चन भी पहुंची। आपको बता दें कि श्वेता और फराह काफी अच्छे दोस्त हैं। वहीं, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर भी इस पार्टी में शामिल हुए थीं। मलाइका अरोड़ा और सोनू सूद भी इस पार्टी में शामिल हुए और एन्जॉय करते नजर आएं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों