शादी के बाद पहला वेलेंटाइन डे एक साथ मनाएंगे ये सेलिब्रिटिज

इस साल ईशा अंबानी से लेकर बॉलीवुड के तमाम सितारे शादी के बाद अपना पहला वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेंगे। 

famous celebrities first  valentine day

शादी के बाद पहले वेलेंटाइन डे की बात ही कुछ और होती है, पहला वेलेंटाइन डे हमेशा याद रहता है और इससे जुड़ी हर छोटी और बड़ी बात को आप जिंदगी भर याद करते हो।

साल 2018 ना केवल इंडिया बल्कि दुनिया के अन्य देशों में हुई बड़ी शादियों के लिए भी मशहूर रहा। इंडिया में जहां अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी की शादी को बेहद महंगा और आलीशान बताया गया वहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी भी कुछ कम नहीं थी। इस साल ईशा अंबानी से लेकर बॉलीवुड के तमाम सितारे शादी के बाद अपना पहला वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेंगे।

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल

famous celebrities first  valentine day isha

इंडिया के सबसे अमीर बिजनसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीाज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल के साथ 12 दिसंबर 2018 को शादी की। इस ग्रैंड शादी में अलग-अलग क्षेत्रों की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंची थी। यह शादी मुंबई में स्थित अंबानी के घर 'एंटीलिया' से हुई। 27 फ्लोर के इस घर को लाल रंग के फूलों से सजाया गया था। ईशा अंबानी इस साल शादी के बाद अपना फस्ट वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेंगी।

ये जरूर पढ़ें: आकाश अंबानी की इस खूबसूरत जगह करेंगे अपनी बैचलर पार्टी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

famous celebrities first  valentine day priyanka

10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी कर प्रियंका चोपड़ा मिसेस जोनस बन गई हैं। दोनों ने 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। प्रियंका ने क्रिश्चियन वेडिंग में डिजाइनर राल्फ लॉरेन द्वारा डिजाइन किया हुआ गाउन पहना था। इस गाउन को तैयार करने में 1826 घंटे लगे थे। पीसी जब शादी के लिए उमैद भवन पैलेस पहुंची थी तो उन्होंने विंटेज कार में निक के साथ रॉयल सवारी की थी। इस साल दोनों अपना फस्ट वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेंगे।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

famous celebrities first  valentine day deepika

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे थे और 15 नवंबर को सिंधी रीति रिवाजों के साथ भी रणवीर और दीपिका ने शादी की। दोनों की शादी में शरीक होने वाले ज्यादातर मेहमान उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार थे। इस साल ये खूबसूरत जोड़ी साथ में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेगी।

ये जरूर पढ़ें: दीपिका पादुकोण से शादी करके ऐसा महसूस करते हैं रणवीर सिंह

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल

famous celebrities first  valentine day

दुनिया की सबसे महंगी शादी में से एक ब्रिटेन में हुई। इस शाही शादी को 190 करोड़ लोगों ने देखा। ये शादी ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल की थी। ये शादी 19 मई को इंग्लैंड के शहर विंडसर में हुई थी और इस शादी का लाइव प्रसारण टीवी पर किया गया था जिसे दुनियाभर के लोगों ने देखा। इस साल ये रॉयल कपल भी फस्ट वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेंगा।

सोनम कपूर और आंनद आहूजा

famous celebrities first  valentine day sonam kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन आनंद आहूजा 8 मई को शादी के बंधन में बंधे थे। इस शादी में कई चीजें ऐसी देखने को मिली जो पहले किसी और सेलेब्रिटी की शादी में शायद देखने को ना मिली हो। इस कपल की शादी में पूरे कपूर खानदान समेत बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। यह खूबसूरत जोड़ी इस साल अपना पहला वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेगी।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP