हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत अधिक महत्व दिया गया है। यह एक ऐसा शास्त्र है, जो मनुष्य की दिनचर्या से लेकर उसके रहन-सहन से जुड़े भी कई नियम और कायदे बताता है। इस शास्त्र को मानने वाले अपनी दिन की शुरुआत से लेकर दिन के अंत तक इसमें बताए गए नियमों का पालन करते हैं और उनके हर कार्य में वास्तु का महत्व सबसे अधिक होता है।
वास्तु शास्त्र में नियम-कायदों के साथ ही कई ऐसी बातें भी बताई हैं, जिनके होने या न होने के शुभ और अशुभ फल भी बताए गए हैं। उज्जैन के पंडित एवं वास्तु शास्त्री कैलाश नारायण बताते हैं, 'हम हमेशा बात करते हैं कि वास्तु के हिसाब से यह होना चाहिए। मगर वास्तु के हिसाब से क्या नहीं होना चाहिए इस पर बहुत कम बात की गई है। मगर वास्तु शास्त्र में इसका जगह-जगह उल्लेख मिलता है।'
वास्तु शास्त्र में बताई गईं कई बातों के बारे में हम अक्सर चर्चा भी करते हैं, मगर उसके जुड़ी हमें अधूरी जानकारी ही है इसलिए कई लोग इसे अंधविश्वास मान कर उसे होने न होने पर कोई परहेज नहीं करते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजों का जिक्र किया गया जिनका फर्श पर गिरना अशुभ माना गया है। पंडित जी आज हमें इन्हीं चीजों के बारे में बताएंगे-
वैज्ञानिक और वास्तु दोनों ही शास्त्रों के मुताबिक नमक को मानव जीवन का महत्वपूण हिस्सा बताया गया है। नमक का प्रयोग खाने में स्वाद लाने के लिए किया जाता है तो वहीं दूसरी तरफ इसका प्रयोग घर की साफ-साफई और नकारात्म ऊर्जा को दूर करने के लिए भी किया जाता है। कई लोग घर को साफ रखने और पॉजिटिव वाइव्स लाने के लिए नमक के पानी से पोछा लगाते हैं। ऐसे में नमक का महत्व बहुत अधिक बढ़ जाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि नमक कभी भी फर्श पर बिखरना नहीं चाहिए। यह एक अशुभ संकेत हो सकता है। आपको बता दें नमक का संबंध शुक्र और चंद्र ग्रह से होता है। यह यदि गिर कर बिखर जाए तो राशि में शुक्र और चंद्र की दशा पर प्रभाव पड़ सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: कौन सी धातु के बर्तन में करें भोजन, पंडित जी से जानें लाभ और हानि
आपने कई बार सुना होगा कि दूध के उबलने को सही नहीं माना जाता है। इससे दो नुकसान होते हैं पहला तो आपकी गैस टेबल खराब हो जाती है और दूसरा यह वास्तु शास्त्र के लिहाज से भी अशुभ होता है। इसलिए दूध को उबालते वक्त आपको इस बात का ध्यान देना चाहिए कि वह उबल कर बर्तन से बाहर न गिरे। दरअसल दूध गिरने से घर में दरिद्रता आती है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
फर्श पर कभी भी सरसों का तेल नहीं गिरना चाहिए। इतना ही नहीं, दिया जलाते वक्त या दिया को आरती के वक्त घुमाते हुए भी तेल नहीं छलकना चाहिए । यह वास्तु शास्त्र में अशुभ माना गया है। सरसों का तेल भगवान शनिदेव को अतिप्रिय है और हर शनिवार के दिन इसे शनिदेव को अर्पित किया जाता है। यदि सरसों के तेल की बरबादी होती है तो शनि देव नाराज हो जाते हैं और आप पर विपदाओं का पहाड़ टूट पड़ सकता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि सरसों के तेल को हमेशा स्टील या लोहे के बर्तन में ही रखें।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर के मंदिर में इस तरह बनाएं 'स्वास्तिक', दूर होगा वास्तु दोष
सिंदूर को शादीशुदा महिलाओं का गहना माना गया है। यदि मांग में भरते वक्त सिंदूर नाक या माथे पर गिर जाता है तो उसे पोछना नहीं चाहिए। यह पति की लंबी आयु का प्रतीक होता है। वहीं सिंदूर की डिब्बी को बेहद सावधानी से पकड़ें क्योंकि अगर यह फर्श पर गिर कर बिखर जाता है तो इसका सीधा असर आपके पति की सेहत पर पड़ता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि जो सिंदूर गिर कर बिखर गया हो उसे कभी भी मांग पर न सजाएं।(भगवान की पूजा से जुड़े 15 आवश्यक नियम )
यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह और भी वास्तु टिप्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Pixabay, Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।