ईद इस्लाम धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक माना जाता है, जो रमजान के महीने के आखिरी दिन मनाई जाता है। यह खुशी, उत्सव और आभार का समय है। इस दिन, मुसलमान नमाज अदा करते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। यही नहीं, इस खास दिन पर मुस्लिम समुदाय के लोग एक दूसरे को मिठाइयां और उपहार देते हैं। साथ ही, ईद-उल-फितर के मौके पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर भोजन करते हैं। इसके अलावा, अपने घरों को भी खूबसूरत तरीके सजाते हैं। अगर आप भी इस त्योहार पर अपने लिविंग रूम को ईद का चांद जैसा सजाना चाहती हैं, तो यहां से आइडिया ले सकती हैं।
बैलून से सजाएं लिविंग रूम
त्योहारों के मौके पर दोस्त और रिश्तेदारों का घर में आना लाजमी है। ऐसे में अगर आप अपने लिविंग रूम को बैलून से सजाएंगी, तो यह आपके इवेंट की ब्यूटी को बढ़ा सकता है। रुम के कोनों पर अपनी पसंदीदा कलर की थीम के साथ आप बैलून लगा सकती हैं। यह बहुत ज्यादा महंगी भी नहीं होती और मेहमानों को अट्रैक्ट करने का अच्छा तरीका भी हो सकता है। इसके अलावा, आपके घर में आए बच्चों को भी काफी ज्यादा पसंद आएगा।
आर्टिफिशियल फ्लावर की भी ले सकती हैं मदद
सजाने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है- फ्लावर से घरों को डेकोरेट करना। चूंकि असली फूल काफी महंगे मिलते हैं। ऐसे में, आप अपने बजट के अनुसार आर्टिफिशियल फ्लावर का इस्तेमाल लिविंग रूम को सजाने में कर सकती हैं। रंग-बिरंगे नकली फूल मार्केट में या फिर ऑनलाइन वेबसाइट पर भी आपको आसानी से मिल जाएंगे। इसकी मदद से भी आप अपने लिविंग रूम के कॉर्नर या किसी एक मेन दीवार को सजा सकती हैं। इसके अलावा लिविंग रूम में मौजूद टेबल की सजावट भी आप कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-ईद-उल-फितर के मौके पर उत्तर प्रदेश की इन शानदार जगहों पर करें मस्ती और धमाल
लाइट्स और लैंप भी रहेगा बेस्ट
ईद के मौके पर लिविंग रूम को सजाने के लिए आप तरह की लाइट्स या स्पेशल लैंप की भी मदद ले सकती हैं। लैंप आपके रूम को क्लासी लुक देने के साथ-साथ काफी अट्रैक्टिव भी लगेगा। लिविंग रूम में रखे टेबल पर आप लैंप को रख सकती हैं। यह इतना सुंदर लगेगा कि हर मेहमान की निगाहें इस पर टिकी रहेंगी।
इसे भी पढ़ें-Eid Special: ईद उल-फितर के दिन जरूर करें ये काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों