Heat Wave से पौधों को बचाने के लिए फॉलो करें ये असरदार नुस्खे

हीट वेव ने अगर आपके गार्डन में मौजूद पेड़-पौधों की हालत खराब कर दी है, तो यहां देखें कुछ ऐसे टिप्स जिसे फॉलो करके आप अपने पौधों को आसानी से बचा सकते हैं।

how to protect your plants form heat wave

हीट वेव ने इन दिनों जीना मुश्किल कर दिया है। सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं यह गार्डन में मौजूद पौधों के लिए आफत बन गया है। सूरज कड़कती और तेज रोशनी के कारण पौधे झुलस रहे हैं। हरे-भरे और नए पौधों पर भी हीट वेव ने ग्रहण लगा दिया है। ये न सिर्फ मुरझा रहे हैं, बल्कि कई पौधों की तो लाइफ ही खत्म होते जा रही है। ऐसी स्थिति में, होम गार्डनिंग करने वालों के लिए भी यह समय काफी चुनौतीपूर्ण चल रहा है। हालांकि, कुछ सरल उपायों का अपनाकर आप अपने पौधों को इस भीषण गर्मी से बचा सकते हैं। अगर आप अपने पौधों को हीट वेव से बचाने के लिए उपाय ढूंढ रहे हैं, तो चलिए हम आपको इस आर्टिकल में पूरी टिप्स बताते हैं।

हीट वेव से कैसे बचाएं पौधे?

effective ways of watering in plants

नियमित रूप से पानी दें

गर्मी में पौधों को अधिक पानी की आवश्यकता होती है। इसके लिए आप सुबह जल्दी या शाम को जब तापमान कम हो जाए, तब उसमें पानी दें। मिट्टी को नम रखें। लेकिन, इसे पूरी गीली न करें। इससे पौधे की जड़ें सड़ सकती है।

पौधों को खुली जगह पर न रखें

plants care during heat wave

अपने पौधों को हीट वेव से बचाने के लिए जरूरी है कि इसे छायादार जगह पर रखें। वहीं अगर आप इसे छायादार जगह पर शिफ्ट नहीं कर सकते हैं, तो वहां पर छाया बनाने के लिए एक अस्थायी संरचनाएं बना सकते हैं। इसके अलावा, आप पूरे एरिया को कपड़ों से ढक सकते हैं। ऐसा करने से आपके पौधे तक सूरज की डायरेक्ट किरणें नहीं पड़ती और इसे हट वेव से भी राहत मिल सकती है।

सॉयल मल्चिंग करें

मिट्टी को मल्च करने से उसमें नमी बरकरार रहती है और मिट्टी का तापमान भी कम रहता है। इसके लिए आप मिट्टी में घास, पुआल, छाल जैसी चीजें डाल सकते हैं।

ठंडे उर्वरक का करें इस्तेमाल

गर्मी के दौरान पौधों को ठंडे उर्वरक देने की कोशिश करें। इसके लिए आप घर पर ही केले के छिलके, संतरे के छिलके, खीरे के छिलके आदि की मदद से अलग-अलग खाद बनाकर इसे पौधे में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह उर्वरक पौधों को हीट वेव से निपटने और हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें-Summer Season में इन 3 फलों के पौधों को लगा सकते हैं अपने घर

कीटों और बीमारियों से कैसे करें पौधों का बचाव?

natural spray for plants

गर्मी की लहरें कीटों और बीमारियों को बढ़ा सकती हैं। इसके कारण भी कई बार पौधे सूख जाते हैं। इसके लिए अपने पौधों को नियमित रूप से अवश्य जांचें। यदि आपको कोई कीट या बीमारी दिखाई दे, तो तुरंत उचित उपाय करें। इसके लिए आप होममेड और नेचुरल कीटनाशक स्प्रे का यूज भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-कड़ी धूप में भी हरे-भरे रहेंगे पौधे, घर के बगीचे में लगाएं ये 5 एवरग्रीन प्लांट्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP