गर्मी ने दस्तक दे दी है। अगर आप होम गार्डनिंग करती हैं और घर के बगीचे में कुछ स्वादिष्ट व पौष्टिक फल उगाना चाहती हैं तो आप आम, अंगूर और संतरे के पौधे लगा सकती हैं। दरअसल, सीजन के अनुसार हर सब्जियों और फलों का मौसम होता है। अगर आप गर्मी के दिनों के लिए कोई फल के पौधे लगाने की सोच रही हैं, पर कन्फ्यूज हैं, तो चलिए हम आपकी परेशानी को कम करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि समर सीजन में कौन-कौन से फलों के पौधे आप अपने गार्डन में लगा सकती हैं। तो चलिए गर्मी में फलने वाले उन 5 फलों के पौधे के बारे में जान लेते हैं।
गर्मी का मतलब ही होता है- आम का मौसम। अगर आप मैंगो लवर हैं, तो आप इस सीजन में अपने घरों में ही आम का पौधा लगाकर फल खा सकती हैं। आम के पौधे आपको नर्सरी में या फिर ऑनलाइन भी मिल जाएंगे। इसके अलावा, अगर आपके आस पड़ोस में आप के पौधे हैं, तो आप वहां से भी पौधे लाकर घर में लगा सकती हैं। इसे गमले में लगाकर ठीक से पानी और खाद जरूर दें। इसके अलावा, समय-समय पर इसकी केयर भी करते रहें, ताकि आम के पौधे की अच्छी ग्रोथ हो सके।
गर्मी के समय बाजार में लीची खूब बिकती है। ऐसे में, आप चाहें तो घर में भी इसका पौधा लगा सकती हैं। इसके लिए आप लीची खाने के बाद इसके बीज का इस्तेमाल कर सकती हैं। या फिर आप चाहें तो नर्सरी से ऑनलाइन या ऑफलाइन भी लीची के पौधे खरीदकर लगा सकती हैं। अगर आप बीज से पौधा लगा रही हैं, तो सबसे पहले बीज को ऊपर से छिल लें। फिर इसे धूप में थोड़ी देर तक सुखा लें। इसके बाद मिट्टी को खुरच कर अंदर बीज डाल दें। इसके ऊपर से कोको-पीट की लेयर चढ़ा दें। फिर, इसमें जरूरत अनुसार पानी डालें। इस तरह रोजाना गमले में नियमित रूप से पानी डालते रहें। 20 से 25 दिनों के बाद आपको पौधे में में ग्रोथ नजर आने लगेगा।
गर्मी के दिनों सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फलों में से एक होता है-अंगूर। ऐसे में आप चाहें तो अपने घर के बगीचे में या फिर बालकनी में अंगूर का पौधा लगा सकती हैं। इसके लिए आपको नर्सरी से बस इसके पौधे खरीदने हैं। फिर, इसे अपने घर के गमले में लाकर लगा दें और नियमित रूप से हर दिन पौधे में पानी और खाद डालते रहें।
इसे भी पढ़ें- बीज या जड़ से नहीं, डाल से उगा सकते हैं ये चार पौधे
इसे भी पढ़ें- इस दुर्लभ पौधे के बारे में कितना जानते हैं आप
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi, Amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।